24hnbc स्मृति बनी प्रभारी नौकरी करने वाले पत्रकार हुए चिंतित
Wednesday, 23 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 सितंबर 2026।
डी पुरंदेश्वरी के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा को दूसरी बार महिला प्रभारी मिली है स्मृति ईरानी के रूप में। उनके नाम की घोषणा होते ही छत्तीसगढ़ में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा महिला नेत्रियां ही नहीं दल बदलू महिला नेत्रियां भी खुशी से भाव विभोर हैं। सामान्य महिला को लग रहा है कि स्मृति दीदी आई है तो अब तो गैस सिलेंडर का रेट ₹500 हो जाएगा क्योंकि स्मृति ही जानती है कि महिला गैस सिलेंडर कितना दुख देता है सो भाजपा को जिन भी महिलाओं ने वोट दिया वह सब मान रही है कि घोषणा पत्र में लिखा था ₹500 में गैस सिलेंडर देंगे तो अब स्मृति आई है गैस सिलेंडर लाई है साथ ही उन महिलाओं को पूरा विश्वास है की महतारी वंदन का पैसा अन्य प्रदेशों के समान 3000 प्लस होगा। ऐसी महिला नेत्रियां जो कांग्रेस में थी और काम बीजेपी का करती थी छत्तीसगढ़ में भाजपा आई पर ऐसे दल बदलू महिला नेत्रियों का कोई थौर नहीं है उन्हें भी स्मृति जी से बहुत उम्मीदें हैं छत्तीसगढ़ में कई महिला नेत्रियां करोड़ों के टर्नओवर वाला एनजीओ चलती है और इनमें से कुछ एनजीओ को केंद्र में मंत्री रहते हुए ईरानी ने खूब पुष्पित और पल्लवित किया था सो ऐसे एनजीओ के मालिकने भी खुश हैं। भाजपा की महिला विधायक जो मंत्री पद नहीं पा सकी उन्हें भी एक उम्मीद जगी है की स्मृति ईरानी जी सबको आगे लियेंगी। स्मृति ईरानी के प्रभारी घोषित होते ही भाजपा की राजनीति पर नजदीकी नजर रखने वाले जानकारों ने कहा प्रभारी नहीं सुपर सीएम की नियुक्ति हो गई है ऐसे में दो डिप्टी सीएम एक सीएम और अब सुपर सीएम क्या भाजपा ने छत्तीसगढ़ को एटीएम समझ लिया है। स्मृति की नियुक्ति से वेतन पर पलने वाले पत्रकार भी चिंतित हैं कि अब प्रश्न पूछने पर नौकरी चल देगी।