24 HNBC News
24hnbc स्कूल के पास गूंज रही दो कहानियां
Monday, 21 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 सितंबर 2026।
दो कहानी जो बताती है कि स्कूल में किस तरह वित्तीय लूट हो रही है। चार एढाक टीचर को वेतन नहीं मिला वे उचित फोरम में गए और इस बीच एक भारी भरकम राशि का चेक कट गया। एढाक टीचर का वेतन मिला या नहीं नहीं पता पर किसी के पास चमचमाती थार आ गई। अब चर्चा है प्रधान सेवक के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों को एलआईसी पॉलिसी उपहार में मिलेगी क्या पता कितनी बड़ी राशि का चेक कटेगा और कोई कितनी बड़ी गाड़ी खरीदेगा।