24 HNBC News
24hnbc बर्जेस में बट रही रेवाड़ी, वित्तीय अनुशासन का उड़ रहा मखौल
Monday, 21 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 सितंबर 2026। 
बर्जेस स्कूल में इन दोनों चॉकलेट बाटी जा रही है प्रबंधन महंगी मिठाई शिक्षकों के बीच बांट रहा है। कहते हैं जब मीठा बटता रहता है तब बैकग्राउंड में मेरे साथ रहोगे तो ऐश करोगे बोल का गाना भी बजाता है। शिक्षा से जुड़े लोग बताते हैं कि बर्जेस स्कूल में एक शिक्षा सत्र में तीन इंक्रीमेंट बाट दिए गए जबकि नियम एक शैक्षणिक सत्र में एक इंक्रीमेंट का है। अप्रैल महीने में एक इंक्रीमेंट दिया गया और यह इंक्रीमेंट प्रदर्शन के आधार पर था। फिर सितंबर माह में दो इंक्रीमेंट बांट दिए गए। बताया जाता है कि यहां खेल कौन किसके साथ में है का था। बर्जेस स्कूल में इन दोनों नियमों की धज्जियां उड़ रही है। पता ही नहीं की स्कूल का संचालन कौन कर रहा है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि स्कूल का संचालन सीएनआई के पास है जबकि कागजों को देखकर यह लगता है कि प्रबंधन में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत और हस्तक्षेप छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत का है। इस संबंध में एक जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है कि 7 सितंबर 2026 को उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन ने नितिन लॉरेंस अच्छा पर एक स्थगन आदेश दिया और शाला में 15 सितंबर को दो इंक्रीमेंट जारी कर दी गई। बर्जेस स्कूल इंग्लिश मीडियम गैर अनुदानित और बर्जेस स्कूल हिंदी मीडियम अनुदानित दोनों स्कूलों का प्राचार्य एक ही है और यह प्राचार्य हिंदी स्कूल से रिटायर्ड हो चुके हैं और अब दोनों स्कूलों में प्राचार्य है। एक का उनके पास प्रभार है और दूसरे में वे प्राचार्य है पर यहां भी एक प्रश्न उठता है कि रिटायर्ड प्राचार्य को वित्तीय प्रभार कैसे मिल गया शायद यही कारण है कि एक शैक्षणिक सत्र में तीन इंक्रीमेंट लग रहे हैं।