24 HNBC News
24hnbc लखनऊ डायोसिस पर गिरी गाज, अन्य राज्यों के डायोसिस के लिए चेतावनी
Sunday, 20 Sep 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
प्रयागराज, 19 सितंबर 2026। 
राष्ट्रीय कंपनी लाॅ ट्रिब्यूनल ने लखनऊ डायोसिस और उससे जुड़े तमाम संस्थानों पर उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह को 1 साल के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया। अन्य सभी डायरेक्टर के शक्तियां तत्काल प्रभाव से निलंबित हुई। बताया जाता है कि लखनऊ डायोसिस के अंतर्गत 50 से ज्यादा शिक्षण संस्थाएं हैं। इस डायोसिस में बड़े वित्तीय घोटालों का अंदेशा था। लखनऊ में ट्रिब्यूनल के आदेश से जबलपुर, छत्तीसगढ़, पंजाब, उड़ीसा के डायोसिस और शिक्षा समितियां में हड़कम मचा हुआ है। सभी जगहों पर समितियां में कानूनी पचड़े हैं और समाज की समितियां जैसे यूसीएमआई, सीजनआई, सीएनआईटीए, यूसीएमआई, डब्ल्यूसीआईसी के तथाकथित पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी से न्यायालय में प्रकरण लड़े जाते हैं मन अनुकूल निर्णय आता न देखकर प्रकरण वापस ले लिए जाते हैं। ऐसे भी डबल इंजन सरकारों के राज्यों में ईसाई समाज की समितियां और संस्थानों में भ्रम की स्थिति है।