24hnbc छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन, लॉरेंस गुट को बड़ा झटका
Thursday, 17 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत, नितिन लॉरेंस और अन्य पदाधिकारी वाली समिति को डब्ल्यूपीएस 6730/2026 पीटीशनर भावना आर्थर प्राचार्य मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल पेंड्रा में आज जबरदस्त झटका लगा समिति ने मार्च 2026 में हुए चुनाव के बाद बगैर धारा 27 प्राप्त किए भावना आर्थर को निलंबित कर दिया था। विधि विरुद्ध तरीके से दिए गए आदेश के बाद भावना आर्थर ने उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। जस्टिस गुरु ने याचिका को निराकृत करते हुए समिति के आर्डर को निरस्त कर दिया कोर्ट के इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के इन 19 स्कूल के लगभग 40 शिक्षकों का निलंबन आदेश अपने आप विधि शून्य हो जाता है। इसी तरह बर्जेस स्कूल बिलासपुर की प्रिंसिपल निशिता हंसादास का निलंबन आदेश भी प्रभावित नहीं होता।
समिति में चुनाव की वैधानिकता पर 7 सितंबर 2026 को उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन ने भी नितिन लॉरेंस वाली समिति के ऊपर स्थगन दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पर फिर से शशि वाघे वाली समिति प्रभावशाली हो गई।