24 HNBC News
24hnbc शिकायत बम के बाद अब षड्यंत्र की दुर्गंध, अनहोनी की ओर कर रही इशारा
Tuesday, 15 Sep 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
मुंगेली, 15 सितंबर 2026। 
मुंगेली जिले में एक पत्रकार के शिकायत पत्र की धमक अब षड्यंत्र में बदलती जा रही है। अधिकारियों द्वारा लाखों की लूट चंदे के माध्यम से पत्रकारों के नाम पर हुई यह शिकायत एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री के दफ्तर तक नहीं eow को भी प्रेषित की, कुछ दिन अधिकारी शकपकाए और फिर मुंगेली प्रेस क्लब के बैनर तले एक ज्ञापन प्रशासन जिला और पुलिस दोनों को दिया गया जिसमें पत्रकारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, भैया दोहन, ब्लैकमेलिंग करने वाले पीत पत्रकारिता वाले को चिन्हित किया जाए जैसी बातें थी। ज्ञापन से स्पष्ट नजर आया कि जिस पत्रकार ने जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा इस लूट का आरोप लगाकर शिकायत की उसे ही दोषी, आइसोलेट किए जाने की कोशिश हो रही है। यह कोई नई बात नहीं अखिल भारतीय स्तर पर भी ऐसे नामचीन पत्रकार मौजूद हैं जिन्होंने देश के बड़े उद्योगपति से चुप रहने की कीमत मांगी, कमरे पर रिकॉर्ड हुए उच्च शिक्षित हैं जेल गए और आज भी सरकारी कहे जाने वाले चैनल की नौकरी कर रहे हैं तो मूल मुद्दा शैक्षणिक योग्यता, पीत पत्रकारिता, ब्लैकमेलिंग नहीं है असल मुद्दा है यदि जिला स्तर के अधिकारियों ने कोई चंदा आपस में किया और समस्या उसे चंदे के बंटवारे में वितरण को लेकर हो गई। मुंगेली जिले के कुछ पत्रकार नाम न छापने की शर्त में बताते हैं कि असल में जहां-जहां पे नए जिले का गठन हुआ पत्रकारिता के क्षेत्र में वहां पत्रकारिता में गुणात्मक सुधार नहीं हुए। संस्थागत स्तर पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। मुंगेली का यह मामला अब खतरनाक षडयंत्रों की ओर जाने का इशारा कर रहा है। संवाद के एक ऐप पर जो कुछ चर्चा चल रही है उसके शब्द किसी खतरनाक षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं।