24 HNBC News
बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर में कांग्रेस की विशेष तैयारी जिले में कांग्रेस इस बार सिक्ख प्रत्याशी उतारने की तैयारी में
Sunday, 13 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026।
90 सीट वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस महिला उम्मीदवार को टिकट मिलेगा यह तो नहीं पता पर बिलासपुर जिले से इस बार अल्पसंख्यक कोटे से सिक्ख प्रत्याशी जरूर टिकट पाएंगे। अब सवाल उठता है कि यह सिक्ख प्रत्याशी किस विधानसभा से टिकट पाएंगे तो जिले की तीन सीट बिल्हा, बेलतरा और तखतपुर सीट से सिक्ख प्रत्याशी टिकट के लिए न केवल सक्रिय हैं बल्कि बेलतरा और तखतपुर में तो क्रमशः राजेंद्र चावला और जगजीत सिंग मक्कड़ ने अपनी दावेदारी पर फ्रेमवर्क शुरू कर दिया। बिल्हा से सतनाम सिंग खनूजा का राजनीतिक तौर तरीका थोड़ा अलग है। हाल ही में बेलतरा क्षेत्र में संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष कार्यशाला हुई और अपने-अपने तरीके से मक्कार और चावला ने अपने राजनीतिक संबंधों को पार्टी स्तर पर गरम किया। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में मक्कड़ की दावेदारी उसे समय से और मजबूत हो गई है जब रश्मि सिंह इस विधानसभा सीट से परस्त हुई। राजनीतिक प्रशासनिक और आम जनता के बीच उनकी छवि उसे समय भी सकारात्मक नहीं थी जब वे विधायक थी और अब भी नहीं है। 
बेलतरा कांग्रेस के लिए लंबे समय से चुनौती पूर्ण है सीट जीतना कांग्रेस के लिए जरूरी है हालांकि बेलतरा में जातीय समीकरण कोई समझे तो समझ पर तथ्यात्मक स्तर पर यह समीकरण गले नहीं उतरता। सीट बिलासपुर से सवर्ण प्रत्याशी की टिकट होने के बाद बिल्हा में सवर्ण प्रत्याशी नहीं होगा यह तय है। कौशिक विरुद्ध कौशिक अब नहीं होगा पूरी संभावना है भाजपा अपना प्रत्याशी बदलेगी और कांग्रेस को भी किसी नए चेहरे की तलाश है। 
केंद्र स्तर पर छत्तीसगढ़ के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। नया प्रभारी दिया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष और सचिव शीघ्र ही तय होने वाले हैं यह कवायत बहुत जल्द पूरी होगी और उत्तर प्रदेश चुनाव की घड़ी शुरू हो उसके पहले हो जाएगी पर इतना तय है कि जिले में एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार तीन विधानसभा में से एक पर अवश्य दिया जाएगा।