24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियों का राहुल गांधी से विचार विमर्श
Sunday, 13 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 सितंबर 2026। 
सितंबर माह में छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियों को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एल ओ पी राहुल गांधी मिलने का मौका मिला। भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में सांसद प्रियंका गांधी भी थी छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल को पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने लीड किया। असल में यह सब महिला नेत्रियां राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ इन महिला नेत्रों ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की वर्तमान स्थिति, आदिवासी क्षेत्र के स्कूलों में छात्राओं की स्थिति, जनगणना और डी इमिटेशन का छत्तीसगढ़ पर प्रभाव के अलावा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33% टिकट जैसे मामलों में चर्चा की। इस प्रतिनिधि मंडल में महिला विधायकों के अलावा छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पूजा खनूजा भी शामिल थी। इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता भी हुई जिसे छत्तीसगढ़ की पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने संबोधित किया। 
महिला नेत्रों की राहुल गांधी से मुलाकात को गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि छत्तीसगढ़ में 2 साल बाद ही विधानसभा चुनाव है और जेन जी के बीच महिलाओं को किस तरह सक्रिय रखा जाए पर कांग्रेस की इन दोनों विशेष रूचि है।