24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ में चल रही लूट की सरकार को बर्दाश्त की नहीं किया जाएगा .... बैज
Friday, 11 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। 
डबल इंजन की डबल लूट पर प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ने खनिज संशोधन विधेयक पास किया और खनिज के संदर्भ में राज्य सरकार के अधिकारों को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। दूसरी और प्रदेश में 90 विधायकों के संकल्प को ध्वस्त करते हुए तारा कोल ब्लॉक की नीलामी कर दी। 24hnbc के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2014, 2018 में जो दो कोल ब्लॉक नीलाम हुए थे और उनकी नीलामी भाजपा सरकार ने यह कहते हुए रद्द कर दी की यह काम ठीक नहीं है उससे 1/4 342 टन के रेट पर नीलामी को अच्छा बताया जा रहा है। असल में राज्य की विष्णु देव सरकार ने केंद्र के सामने पूरी तरह समर्पण कर रखा है और राज्य के हितों से मोदी के पूंजीपति मित्रों के लिए चादर बिछा दी है। 
हसदेव के जंगलों की कटाई और अब तारा कोल ब्लॉक के कारण 10 लाख पेड़ों की कटाई पूरे भारत का फेफड़ा सुख जाएगा। हसदेव के जंगल का घटना केशव कुंज तक को गर्म कर देगा और कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन के लिए जो लड़ाई एलओपी राहुल गांधी ने छेड़ी थी वह जारी रहेगी। दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बिलासपुर में पत्रकार वार्ता कर रहे थे यह पत्रकार वार्ता ब्लॉक स्तर के 300 से अधिक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर्स के लिए आयोजित था। तीन दिन से चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल रहे। और संगठन स्तर पर उन्होंने कैडर को पार्टी की आईडियोलॉजी देश और प्रदेश के आर्थिक मुद्दे, सामाजिक संरचना और सबसे बड़ी बात भारत के संविधान की रक्षा के सूत्र दिए।