24 HNBC News
राष्ट्रीय औसत से दोगुना 5 साल में छत्तीसगढ़ में 40000 आत्महत्या
Thursday, 10 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 सितंबर 2026। 
छोटे-छोटे विषय का दिवस मना कर विज्ञापन एकत्र करने वाले 10 सितंबर की तारीख भूल गए। 10 सितंबर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस है। छत्तीसगढ़ आत्महत्या के मामले में भारत के अंदर चौथे स्थान पर है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2020 से 2024 के बीच 39814 लोगों ने छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की। 2020 में 7710, 21 में 7828, 22 में 8446, 23 में 7868 और 24 में 7962 छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की दर प्रति लाख आबादी पर 26 है। यह राष्ट्रीय औसत से दो गुना है। 
कुल आत्महत्या में 18 से 30 वर्ष की आयु वालों का हिस्सा 34.6% है। हमने बनाया है हम ही संवारेंगे भी जुमला ही है।