24 HNBC News
24hnbc पाटन तहसील में बड़ा हादसा टला, तहसीलदार की कुर्सी पर गिरा छत का प्लास्टर, चैंबर क्षतिग्रस्त
Wednesday, 09 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
दुर्ग/पाटन, 10 सितंबर 2026। 
 पाटन तहसील कार्यालय में देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब छत का प्लॉटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जब कार्यालय में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद नहीं थे। यदि यही प्लॉटर कार्यालयीन समय में गिरता तो तहसीलदार सहित कई कर्मचारियों के घायल होने की आशंका थी।
 
जानकारी के अनुसार छत का प्लॉटर उसी स्थान पर गिरा, जहां तहसीलदार बैठते हैं। प्लॉटर गिरने से तहसीलदार की कुर्सी सहित उनका चैंबर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार्यालय में रखा कंप्यूटर और प्रिंटर भी टूटकर खराब हो गया। अचानक हुए इस हादसे से कार्यालय की व्यवस्था और भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
 
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यह घटना दिन के समय होती, जब तहसीलदार अपनी कुर्सी पर बैठकर शासकीय कामकाज कर रहे होते और ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहते, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।
 
बड़ा हादसा टला, लेकिन अब सवाल भवन की सुरक्षा का है। तहसील कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण शासकीय भवन में छत का प्लॉटर गिरना भवन की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग पूरे भवन का निरीक्षण कराकर जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी की पुनरावृत्ति न हो।