24 HNBC News
24hnbc मुख्यमंत्री विज्ञापन भुगतान विवाद के पीछे क्या कोई राजनीति भी काम कर रही है ?
Tuesday, 08 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
मुंगेली, 9 सितंबर 2026। 
मुंगेली जिले में एक पत्रकार की शिकायत पत्रकारों के नाम पर हुआ धनराशि का संग्रह और फिर हुई वितरण की समस्या। इस शिकायत के पीछे एक राजनीतिक उद्देश्य की भी अब चर्चा है। धनु राशि के संग्रह का कारण इस शिकायत पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का सरकारी दौरा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी ने किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा बात कर चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी को जीत हासिल हुई और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम आते रहे। उसे समय की खबरों को देखकर पता चलता है कि एक महिला विधायक के घर के बाहर तो मुख्यमंत्री बनने के नाम पर पटाखे तक फूट गए थे और पुलिस ने घर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर डाली थी। हल्ला यही हुआ कि उनके नाम पर सहमति हो गई है बहुत से नाम को पीछे करते हुए विष्णु देव का नाम मुख्यमंत्री के रूप में फाइनल हुआ। और छत्तीसगढ़ जैसे छोटे से राज्य में दो डिप्टी सीएम बने गए। सीधा अर्थ सत्ता के कोण बन गए एक चौथ को रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल का तो था ही, बाद में पार्टी आला कमान ने उस कोण को डिलीट किया और दिल्ली में सांसद बना लिया। सरकार का आधा कार्यकाल हो गया है पर राजनीति के जानकार कई बार यह बात कहने से नहीं चूकते की कभी भी ऐसा नहीं लगा कि विष्णु देव पूरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। क्योंकि दो डिप्टी सीएम और भारी भरकम वित्त मंत्री आखिर नौकरशाह सुनते किसकी है...? 
मुख्यमंत्री के पास जनसंपर्क विभाग भी है और वे लगभग सब जिलों में दौरा करते हैं। जहां जाते हैं स्वागत में विज्ञापन लगाते हैं पर विज्ञापन के धनराशि के योगदान का विवाद मुंगेली में ही क्यों हुआ। और लिखित में एक पत्रकार नहीं इसकी शिकायत भी कर दी, साथ ही कुछ ऑडियो भी वायरल है। और जिले के दो बड़े अधिकारी और जनसंपर्क विभाग का एक साधारण अधिकारी इस लपेटे में है। मुंगेली जिले से ही डिप्टी सीएम भी हैं, पत्रकारों के बीच धनराशि के वितरण का विवाद कुछ दिन बगैर शिकायत की चर्चा में था तब ही इस विवाद का निराकरण क्यों नहीं कर दिया गया। कहते हैं कुछ नेता नहीं चाहते थे। तो क्या वे यह चाहते थे कि सीएम के विज्ञापन का विवाद शिकायत के रूप में बाहर आए। आखिर वे कौन लोग हैं जो सीएम साहब की विजिट को विवादों से जोड़ रहे हैं। याद रहे एक पारिवारिक कार्यक्रम में सीएम के आने के बाद उसके पंडाल के भुगतान पर भी ऐसी ही गॉसिप खूब हुई थी। और कुछ स्थानों पर तो उसे संदर्भ में पत्रकार वार्ता भी हो गई थी।