24 HNBC News
24hnbc पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा
Monday, 07 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 8 सितंबर 2026। 
आज 8 तारीख को पीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया। पर नये अध्यक्ष को लेकर कोई नाम तय नहीं है हालांकि हलचल तेज है वर्तमान अध्यक्ष रीता सांडील का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। संवैधानिक महत्व वाले इस पद के लिए प्रशासनिक हल्को में लाबिंग तेज है । सरकार चाहे तो अध्यक्ष के साथ आयोग में पड़े रिक्त पद पर भी नियुक्ति कर सकती है। अभी संत कुमार नेताम, डॉक्टर प्रवीण वर्मा, सरिता उईके सदस्य हैं नियम अनुसार अध्यक्ष सहित चार सदस्य होते हैं तो एक पद खाली है। अध्यक्ष का पद खाली होने पर दो पदों पर नियुक्ति की संभावना बन गई है। एक नाम जिसकी चर्चा जोरों पर है आईएएस रेनू जी पिल्ले का नाम है हालांकि सब कुछ केवल चर्चा में है। आज तो आईएएस अवार्ड की डीपीसी और कल कैबिनेट बैठक की चर्चा ज्यादा है।