24 HNBC News
24hnbc पत्रकार का शिकायत बम अपनी ही टीम में मार रहे हैं गोल
Monday, 07 Sep 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
मुंगेली/बिलासपुर, 7 सितंबर 2026। 
मुंगेली जिले में पत्रकार खमेश्वर पुरी गोस्वामी द्वारा की गई शिकायत के बाद पत्रकारिता में विज्ञापन और सुचिता को लेकर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है। शिकायत का एक लाइन जो हाथ से लिखी गई है। विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है इसे ही यह पता चल जाता है की शिकायत में जांच हो गई तो सूत्रों की बातों पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता । पूरा मामला दो आदर्श वाक्य के बीच झूलता नजर आएगा। हवन करके हाथ जलाए और दूसरा कुल्हाड़ी पर जाकर पैर मारा। पहले हवन की बात पत्रकारिता के बदलते आयाम के कारण अब जिला स्तर पर सरकारी विज्ञापनों का कोई रिलीज ऑर्डर जारी नहीं होता पर 15 अगस्त, 26 जनवरी , नेता के आने पर जैसे अवसरों पर शासन का वह विभाग जहां पर ठेकेदारों से कलेक्शन के बाद विज्ञापन दे दिया जाता है उसे पत्रकारों की मदद ही माना जाना चाहिए। किसी भी जिले में कोई भी अधिकारी हो ऐसी शिकायत के बाद इस तरह की सहृदयता वाली परंपरा समाप्त हो जाएगी। 
कमाऊ विभागों को यह इशारा हो जाएगा अपने स्तर पर निर्णय ले लीजिए। इसके पूर्व भी ऐसा नहीं है कि ऐसी शिकायतें नहीं हुई पर कोई भी शिकायत का परिणाम कभी भी नजर नहीं आया। अब दूसरा आदर्श वाक्य शिकायत पत्र से स्पष्ट समझ में आता है कि मामला दो विज्ञापन का है एक प्रदेश के मुखिया का दौरा और दूसरा 15 अगस्त...। निश्चित ही समस्या ना मिलने वालों की है, जिन्हें भुगतान हो गए उन्होंने लड्डू खा लिया और जिनके भुगतान नहीं हुए उनके जिव्हा पर कड़वाहट आई और परिणाम स्वरुप शिकायत हो गई। ऐसे में अधिकारियों का क्या नुकसान हां नुकसान उनका होगा जिन्हें जिले में राजनीति करनी है। संयोग वश राज्य के डिप्टी सीएम का विधानसभा क्षेत्र मुंगेली जिले में ही है। जब खबरों में तल्खी झलकेगी तो नुकसान सत्ताधारियों के ही होंगे। 
राजनीति तो उन्हें ही करनी है और खबरों में स्थान भी उन्हें ही चाहिए तो इस शिकायत का होगा क्या...। शिकायत के नीचे प्रतिलिपि जहां-जहां गई है उनके काम करने की गति कितनी है तो परिणाम भी कुछ निकलेगा इसकी कोई उम्मीद न की जाए।