24 HNBC News
24hnbc काल्पनिक कमाई बगैर पुलिस वेरिफिकेशन चल रही रैपिडो
Friday, 04 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 सितंबर 2026।
बेरोजगारी के भीषण दौर में रैपिडो का यह विज्ञापन बड़ी राहत देता है पर शर्त यह है कि 1500 रुपए रोज कमाने के लिए आपके पास एक बाइक या कोई दो पहिया वाहन लागत न्यूनतम 1 लाख, एक एंड्राइड फोन लागत लगभग 25000 और ड्राइविंग लाइसेंस बस लग जाइए कम पर और हर महीने 45000 रुपया कमा लीजिए। ओला पर भी कुछ ऐसा ही भरोसा हुआ था और दर्जनों लोग ने इस कमाई के झंझट में पड़कर अपने घर कर खड़ी कर ली और बाद में या तो अपनी अन्य कमाई से ईएमआई चुकाई या गाड़ी सीज हो गई। पर हमारा यह मुद्दा यह नहीं है।
रैपिडो चलने वाला 45000 काम आएगा या नहीं हमारी चिंता है कि शहर में कितने असामाजिक तत्व कितने अपराधी या अपराध से जुड़े हुए लोग या बाहरी लोग रैपिडो चला रहे हैं और उनके कारण रैपिडो यूज करने वाले यात्रियों की जान संकट में है। याद है धूम पार्ट वन कैसे बाइकर्स की गैंग दिन में रेस्टोरेंट में काम करती है और शहर में लूट को अंजाम देती है। 
विज्ञापन का जो फोटो रैपिडो को जो जांब आमंत्रित कर रहा है उसे पर हमने बात की और पूछा की ड्राइवर का पुलिस वेरीफिकेशन करते हो...? जवाब नहीं में था बाइक में पीछे बैठे हुए यात्री का बीमा कैसे होता है जवाब गोल-गोल था। इस संदर्भ में प्रदेश की पुलिस और परिवहन विभाग को सजग हो जाना चाहिए। वैसे भी बिलासपुर जिले में स्थानीय सामाजिक तत्व की तो पुलिस के पास पहचान उपलब्ध है पर बाहरी अपराधियों का क्या... त्यौहार की श्रृंखला को देखकर सजगता जरूरी है।