24hnbc रैपिडो यूजर सावधान सजगता से ही जिंदगी है
Tuesday, 01 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 सितंबर 2026।
मोबाइल ऐप ने जहां परिवहन सुविधा को आसान बना दिया वही यात्रा की निजता को खतरे में डाल दिया। ओला तो फिर भी कुछ हद तक सुरक्षित है पर दो पहिया रैपिडो के खतरे बड़े हैं। वह भी बिलासपुर जैसे छोटे शहर में रैपिडो ड्राइवर की बदमाशियां पहले राजधानी में खूब हुई और अब बिलासपुर में चल रही है। ड्राइवर का नशे में होना आम बात है रैपिडो के ड्राइवर ड्रिंक किए रहते हैं और कुछ तो टैबलेट, इंजेक्शन की आदत भी है। हमने एक ऐसे ही स्विग्गी का आर्डर उठाने वाले शराब पीकर कॉफी हाउस में झगड़ा करने वाले ड्राइवर का समाचार लगाया था। इन दोनों बिलासपुर में दो पहिया रैपिडो का खूब चलन है। परिपक्व उम्र के ड्राइवर तो बातूनी नहीं निकलते पर युवा जैसे ही थोड़ा भी मौका पाते हैं तुरंत पटरी के नीचे उतरते हैं। रो ड्राइविंग महिला बुकिंग को देखकर सड़क की हालत का नाजायज फायदा उठाना आम बात है। बुकी को अपना निजी नंबर देने का प्रयास करना और यह बोलना की बगैर ऐप के भी बुला सकते हैं। का सीधा अर्थ है मंशा उचित नहीं है कई बार तो यह भी अनुभव होता है कि रैपिडो चालक जानबूझकर एक लोकेशन पर होता है ताकि बार-बार ग्राहक को वही सर्विस दे।
हर समस्या का समाधान पुलिस के पास नहीं है रैपिडो चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन हो या ना हो यह एक अलग बात है। यात्रियों को स्वयं ही सजग रहना होगा किसी भी रैपिडो ड्राइवर की निजी नंबर ना लें। नियमित तौर पर यही रैपिडो का उपयोग करते हैं तो लोकेशन बदलकर उपयोग करें। संभव हो तो यात्रा का अंतिम लक्ष्य भी बदल कर रखें सावधानी में ही सुरक्षा है।