24 HNBC News
24hnbc सोहेल गया जेल अब बारी राम सिंह की
Tuesday, 01 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 सितंबर 2026। 
28 अगस्त को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो गुटों के झगड़े के बीच जो कुछ हुआ उसके बाद दोनों पक्षों पर एफआईआर है। पुलिस गिरफ्तारियां कर रही है और नाम जड़ आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर और भी गिरफ्तारियां होंगी। 1 सितंबर को सोहेल खान को पुलिस में हिरासत में ले लिया कहा तो यह भी जा रहा है कि वह कोनी थाने में समर्पण करने जा रहा था उसके पहले ही थाने के बाहर खड़ी कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुछ दाबे यह भी है कि सोहेल खान 28 तारीख की घटना के बाद नागपुर चला गया था। गिरफ्तारी के पहले कुछ पत्रकारों ने इससे एक बातचीत की है और बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही है। पर हमारा विश्लेषण यह है कि सोहेल खान सरेंडर किया हो या गिरफ्तार हुआ हो, उसके जेल जाने के बाद दूसरे गुट के नेतृत्व करता राम सिंह पर दबाव बढ़ गया है, और यह दबाव पुलिस पर भी है जिस तरह मेहनत करके सोहेल खान को गिरफ्तार किया गया है। राम सिंह को भी किया जाएगा ऐसा बिलासपुर की जनता को भरोसा है। 
कहा तो यह भी जाता है कि सोहेल खान की गिरफ्तारी के पहले सोहेल खान की मां कोतवाली थाने में पुलिस से मिली थी। क्या चर्चा हुई अंदाज लगाना बेकार क्योंकि मां भावनात्मक बातें ज्यादा करती है भले किसी की हो। तो मां की बातों का कानूनी महत्व नहीं है पर उसे बातचीत के दौरान पुलिस में उनसे क्या कहा उसका महत्व जरूर है। अब प्रश्न यह भी उठना है कि 28 तारीख की घटना के दौरान जो राजनीतिक नेतृत्व वहां सक्रिय था वह नेतृत्व क्या राम सिंह को जेल पहुंचाएगा या जेल से बचाएगा। बिलासपुर के शांति प्रिया नागरिक आरोपियों को हर हालत में जेल में ही देखना चाहेंगे भले ही वे आरोपी अपनी कोई भी पहचान रखते हो पर सबसे बड़ी पहचान और जरूर शहर में शांति की है।