24 HNBC News
24hnbc श्याम मुरत राजनीति के कुशल खिलाड़ी या अपनी ही टीम में गोल करने वाले आत्मघाती नेता
Sunday, 30 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 31 अगस्त 2026। 
28 तारीख की शाम बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जो स्थिति निर्मित हुई उसके बाद अब कलेक्टर के सामने जो ज्ञापन दिए जा रहे हैं उससे लगता है कि मामला कानून व्यवस्था से आगे जाकर राजनीतिक रुख भी ले लेगा। अपने कार्यक्षेत्र के बाहर जाकर मूल निवासी संघ छत्तीसगढ़ भारत के एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला और प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक के नेतृत्व में एक ज्ञापन दिया। 
ज्ञापन में राम सिंह का नाम है लिखा है राम सिंह जैसे और सामाजिक तत्वों द्वारा भाईचारा बिगड़ने का कुश्चित प्रयास किया जा रहा है। राम सिंह ठाकुर के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज की बात कही गई फिर भी उसे जेल नहीं भेजा जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है इस विज्ञापन की भाषा ऐसी है की लगता है कि मूल निवासी संघ किसी राजनीतिक दल के समान बोल रहा है। श्याम मूरत कौशिक इन दोनों सामाजिक क्षेत्र से ज्यादा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हैं उनका ओबीसी संगठन भी खुलकर सत्ताधारी दल के खिलाफ बोलता है। जबकि 2023 के विधानसभा चुनाव में ओबीसी संगठनों ने खुलकर भाजपा की मदद की थी। यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है। 
आखिर जिस सरकार में डिप्टी सीएम ओबीसी, बिलासपुर का सांसद जो प्रधान सेवक के मंत्रिमंडल में शामिल है ओबीसी वर्ग से आता है और बिल्हा के विधायक भाजपा के कद्दावर नेता ओबीसी से आते हैं ऐसे में श्याम मुरत कौशिक की ऐसी कौन सी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है कि वे सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ खुलकर मुहिम चलाई हैं। इतना ही नहीं राम सिंह ठाकुर जो बिलासपुर में हिंदूवादी संगठनों में अग्रणी नाम है को खुले आम ज्ञापन सौप कर अपराधी बता रहा है इसे मूरत कौशिक की राजनीतिक चतुराई माना जाए या अपनी ओबीसी टीम में गोल करने वाला खिलाड़ी...।