
बिलासपुर। पाठकों को लगेगा कि कोरबा में हुए पदोन्नति घोटाले का बिलासपुर से क्या संबंध हो सकता है । किंतु यह सत्य है कि जनदर्शन के एक टोकन क्रमांक 500 717 0 22796, 2017 मैं एक शिकायत हुई थी, जिसमें कहा गया था कि शिक्षा विभाग कोरबा में भृत से सहायक ग्रेड 3 की पदोन्नति होनी थी, और उसमें अनियमितता हुई है। शिकायत मिलने पर जांच बैठा ली गई पाया गया कि वर्ष 2006 से लेकर 2008 तक जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में पदोन्नति में शासन के नियमों को अनदेखा किया वस्तुतः जितने पद थे उससे ज्यादा पदोन्नति दे दी । जांच अधिकारियों ने मामले पर कार्यवाही की बात कही थी और प्रतिवेदन कलेक्टर कोरबा को प्रेषित हो गया था। किंतु आज तारीख तक जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई नियम विपरीत तरीके से पदोन्नति पाए हुए लोग आज भी पदोन्नति का वेतन उठा रहे हैं । जिससे शासन को लगातार आर्थिक हानि हो रही है इस बार एक आईटीआई के माध्यम से जब इस पदोन्नति घोटाले की जानकारी मांगी गई है तब कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी से ज्यादा चिंता बिलासपुर शिक्षा अधिकारी को हो गई है क्योंकि पदोन्नति घोटाला उन्हीं के हस्ताक्षरओं से हुआ था ।