24hnbc जय हो निर्मल भारत मिशन की
Sunday, 30 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 31 अगस्त 2026।
इंजन की संख्या बताने में अब तो हमको भी शर्म आने लगी है पर वो दिन कब आएगा जब इंजन के नाम पर वोट मांगने वाले शर्माएंगे। समाचार के साथ लगी फोटो किसी दूर दराज ग्राम पंचायत के सुलभ कि नहीं है। सुलभ पर ही लिखा है कि सुलभ टिकरापारा क्षेत्र में है और यह क्षेत्र नगर पालिक निगम बिलासपुर का पुराना क्षेत्र है। भाजपा का वोट बैंक है इसी क्षेत्र में वह वर्ग भी रहता है जिसे रस का घाटी भक्त माना जाता है। स्वच्छता का प्रतीक सुलभ निर्मल भारत के अंतर्गत निर्मित के सामने मूत्रालय से गई बीती स्थित है क्या इस स्थान से कोई जनप्रतिनिधि नहीं गुजरता या जो जनप्रतिनिधि गुजरता है उनके आंख का पानी मर गया है या फिर इस क्षेत्र से निगम को टैक्स मिलना बंद हो गया है कहां गए जोन कमिश्नर, पार्षद, एल्डरमैन, स्मार्ट सिटी के अधिकारी और कहां गए हमारे सेठ.....।