24 HNBC News
हजारों निवेशकों के डूबे लाखों रुपए Lgns फर्जी क्रिप्टो डूबा
Saturday, 29 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अगस्त 2026। 
क्रिप्टो कॉइन के बाजार में एक और कॉइन डूब गया और इसके डूबने की घोषणा हमने कई महीने पहले कर दी थी। बिलासपुर में Lgns नाम के इस कॉइन पर निवेशकों का करोड रुपए से अधिक लगा था। बिलासपुर के अतिरिक्त पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, मुंगेली के दर्जनों निवेशक इन दोनों माथा पीटते नजर आते हैं। कुछ लोग जो स्वयं को क्रिप्टो का विशेषज्ञ बताते थे तंत्र के दम पर रहते थे कि 10 साल न्यूनतम चलेगा अब वे मुंह चुराते नजर आते हैं। Lgns की जिंदगी बहुत छोटी थी 2024 में आया और 26 खत्म होने के पहले निवेशकों का पैसा लेकर डूब गया। Lgns का प्रोजेक्ट 2024 में लॉन्च हुआ डेवलपर ने कहा कि इसे ओलंपस Bao की टीम ने बनाया है यहीं से झूठ की शुरुआत हुई। फर्जी ऑडिट समिट करके निवेशकों को भरोसा दिलाया गया कि न्यू यॉर्क टाइम्स स्क्वेयर पर विज्ञापन है। दुबई की नकली सम्मिट भी आयोजित हुई सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट भी फर्जी थी। 790% से 7900% कर रिटर्न का दावा किया गया यूजर्स को हर घंटे 1.02% का लाभ दिया गया अर्थात साल में 79 गुना, क्रिप्टो के बाजार में भी ऐसे लाभ गणितीय रूप से संभव हैं। कहा जाता था सिस्टम पूरी तरीके से डि सेंट्रलाइज्ड है पर ऐसा नहीं था। असीमित टोकन डाल दिए गए और मार्केट कोलेप्स कर गया। असल में यह क्रिप्टो की आड़ में पूरी तरह पौजी स्कीम थी। 15 लेवल का एम ए एम मल्टी लेवल मार्केटिंग प्लान पिरामिड का ढांचा डाउन लाइन नेटवर्क की बातें सब भर भर आ गई। कुछ दिन कम करो बंगला बना गाड़ी खरीदो और पूरी जिंदगी हवाई जहाज में घूमो की बातें धरी रह गई।
जानकार बताते हैं कि बिलासपुर से ही फर्जी स्कीम में 10 करोड़ से अधिक रकम डूब गया। अभी लगभग 4 महीना पहले जब विदेश यात्राओं में भारी कटौती हुई थी तब Lgns की टीम विदेश यात्रा पर गई थी। Lgns के डूबने की बात 24hnbc ने 6 महीना पहले ही की थी स्पष्ट बोला था डि सेंट्रलाइज्ड नहीं सेंट्रलाइज्ड है कंट्रोल।Lml का ट्रैप और भारी बिकवाली बड़ी समस्या थी प्रमोटर कॉइन की सप्लाई बगैर डिमांड कर रहे थे। सेफ्टी और ट्रस्ट स्कोर खराब था नगदी की कमी ने Lgns का बंटाधार कर दिया।