24 HNBC News
24hnbc टेट की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश
Tuesday, 25 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
कोरबा, 26 अगस्त 2026। 
 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने बारिश के मौसम में भीगते हुए "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मान.मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से अपर कलेक्टर अभिषेक राठौर को ज्ञापन सौंपकर ज्ञापन और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया अपर कलेक्टर महोदय ने सौंपे गए ज्ञापन को शीघ्र शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। 28 साल की सेवा करने के बाद टेट की अनिवार्यता अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक मनोज चौबे,वेदव्रत शर्मा, नित्यानंद यादव ने ज्ञापन सौंप कर संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के शिक्षक संवर्ग आज तानसेन आईटीआई चौक में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रैली के शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पांच बिंदुओं का मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री,माननीय शिक्षा मंत्री,माननीय मुख्य सचिन एवं डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगों पर चर्चा किया गया।
मनोज चौबे ने कहा कि शिक्षक संवर्ग के मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदेश के सबसे बड़े तीन संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संयुक्त शिक्षक संघ, शालेय शिक्षक संघ एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है जिसका प्रमुख नारा है सेवा की सुरक्षा सेवा की सुविधा, "हम दिलाये हैं,हम ही दिलायेंगे। यह आंदोलन परिणाम मूलक होगा।
 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रमुख मांगे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,पूर्व सेवा की गणना करते हुए पुरानी पेंशन का समस्त वित्तीय लाभ प्रदान करने,नई भर्ती व पदोन्नति नियम 13 फरवरी 2026 राजपत्र को संशोधन करने,वेतन विसंगति दूर करने,ब्रिज कोर्स से b.ed करने शामिल है।
मोर्चा के संयोजकों ने कोरबा जिले के अंतिम छोर से एवं पांचों विकासखंड से हजारों की बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों को टेट मुक्ति रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने एवं मांगों को शासन प्रशासन तक मजबूती पूर्वक रखने में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।