24 HNBC News
24hnbc राहुल का हाथ में संविधान उठाना, अर्थ अब दिखने लगे हैं
Wednesday, 26 Aug 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 अगस्त 2026। 
जुलाई महीने में दिल्ली के जंतर मंतर पर जेन जी के आंदोलन का असर हुआ इसका परिणाम अब बिहार के पटना छात्र आंदोलन के दौरान तब दिखा जब एक 6 साल का बच्चा मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए खड़ा है। पुलिस ने परंपरा दिखाते हुए उसे हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। बच्चों का जो इंटरव्यू यूट्यूब पर दिखाई जा रहा है उसके द्वारा बोला गया एक शब्द की पुलिस ने उसे डिटेन किया, बता देता है कि 2 साल पूर्व जब राहुल गांधी ने पद यात्रा करते समय अपने हाथ में संविधान की किताब पकड़ी थी तो इसका असर पूरे देश में कितना गहरा हुआ है। बच्चा कक्षा पहेली का छात्र है और उसकी उम्र महज 6 साल है। उसके बेस्ट में गीता और संविधान की किताब दोनों है। संविधान के वह 18 पेज पढ़ चुका है और गीता के 16 अब पूरे देश के पढ़े लिखे मुख्यमंत्री हो , अनपढ़ मुख्यमंत्री हो, कम पढ़े लिखे हो या एंटायर पॉलीटिकल साइंस में डिग्री प्राप्त नेता समझ जाएं की भारत हो या इंडिया वे उसे उसके नागरिकों को, उसके आवाम को अपनी मर्जी से हाक नहीं सकते।
बिहार की इस घटना ने बता दिया कि पुलिस गुंडा है गुंडा थी और इसे अब सीखना पड़ेगा। अन्यथा जिस दिन यह 6 साल का छोटा बच्चा नागरिक बनकर वोट देगा सिखा भी देगा। प्रधानमंत्री जी क्या अब अपने अपने सिविल डिफेंस सिस्टम के माध्यम से इस छोटे से बच्चे को नक्सली दिमाग कहकर आइसोलेट कर देंगे या कुछ दिन बाद रात को रील बनाकर ऐसे जागरूक बच्चों के लिए पीठ थपथपाएंगे यदि यह बच्चा केवल गीता पढ़ रहा होता तो सनातन धर्मियों को बड़ा सुख मिलता और उसे बच्चे का यश गान हो रहा होता पर उसे बच्चों के हाथ में तो संविधान भी है तो अब उसे कौन पसंद करेगा।