24hnbc उपभोक्ता हित दिखावा, व्यापारी लड़ रहा अस्तित्व की लड़ाई।
Thursday, 20 Aug 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 20 अगस्त 2026।
मालाबार आभूषण शोरूम के स्वर्ण आभूषण में कैरेट की शुद्धता की संदिग्धता को लेकर सर्राफा एसोसिएशन का आधा दिन का बंद अपने आप में व्यापारियों के अपने ही अंधभक्ति के जाल में फंसने का उदाहरण है। भारतीय जनता पार्टी को विशुद्ध रूप से व्यापारियों की पार्टी माना जाता है अर्थात पूंजी पतियों की पार्टी पूंजी पतियों के लिए पर पिछले एक दशक से इस राजनीतिक दल ने देश के दर्जन भर बड़े पूंजी पतियों को छोड़ अपनी गोद में बिठाकर शेष को छोड़ दिया है। पर अंधभक्त है कि उनकी आंखें ही नहीं खोलती अभी हाल ही में प्रधानमंत्री की वह अपील की 1 साल सोना न खरीदें की भूरी भूरी प्रशंसा सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी ने की यह जानते हुए भी आभूषणों के व्यवसाय में मंदी आई तो कारीगरों की हालत पस्त हो जाएगी। सर्राफा व्यापारी की घोषित प्रतिस्पर्धा मल्टी चैन बड़े शोरूम कंपनी होते हैं इन बड़ी कंपनियों को धंधे की कुछ बड़ी गुणवत्ता प्राप्त है। सेलिब्रिटी द्वारा विज्ञापन, विज्ञापन के हर तौर तरीके का खूब इस्तेमाल और व्यवसाय की हर वह प्रणाली जो कोई दूसरा सर्राफा व्यापारी नहीं अपना सकता इस तरीके का व्यवसाय यहां तक की ऑनलाइन व्यवसाय से भी छोटे व्यापारी परेशान हैं फिर चाहे वह धंधा गैजेट का हो, कैमरे का हो, कपड़ों का हो, एफएमसीजी का हो या किराना सामान यहां तक की फार्मास्यूटिकल दुकानदार भी बड़े शोरूम वाले से परेशान है। पर व्यापारियों की सरकार छोटे व्यापारियों का साथ छोड़ चुकी है बिलासपुर में सराफा व्यावसायिक एक शोरूम के खिलाफ मोर्चा खोले हैं यह ध्यान रहे की आभूषणों की शुद्धता के मामले में जब जिसे ठगी का मौका मिलता है वह अपना पराया नहीं देखता। बिलासपुर में तो एक स्वर्ण व्यापारी ने हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश को ही ठग लिया था। उपभोक्ता गांठ में बांध ले व्यापारी अपना लाभ ही देखा है और आज सराफा व्यवसाई दिखावे के लिए उपभोक्ता के हितों की बात करें असल में वह अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं।