24 HNBC News
24hnbc मुख्यमंत्री कोई भी हो इस अधिकारी की जेब में
Monday, 17 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 18 अगस्त 2026।
बिलासपुर जिले का महिला बाल विकास विभाग अपने सकारात्मक कार्यों के लिए कम, कंट्रोवर्सी के लिए ज्यादा पहचान बनता है। मामला विभाग के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार का हो या बाल संप्रेषण गृह के अव्यवस्था का हो या अन्य स्थान पे संचालित एनजीओ में शोषण का हो यहां तक की इस विभाग के अंतर्गत आने वाला एड्स ग्रसित बच्चों का शैलटर भी इन्हीं अधिकारी के कार्यकाल में घोर विवादित हुआ था। राज किशोर नगर स्थित एक महिला संरक्षण केंद्र जो एनजीओ द्वारा संचालित था एनजीओ के संचालक पर ही बलात्कार के आरोप लगे थे उसे समय भी इस विभाग की कमान इन्हीं महोदय के पास थी। विभाग का यह अधिकारी अपने ही कर्मचारियों के यौन शोषण में जांच का सामना कर चुका है। आरोप तो यह भी लगा था कि पुलिस के जांच अधिकारी को महोदय ने काफी मक्खन देकर सेट किया था क्योंकि जांच अधिकारी का रिटायरमेंट नजदीक था तो मामला ज्यादा हाइलाइटेड नहीं हुआ। एक कोरियर एजेंसी से आवेदन पत्रों की जमा प्रक्रिया में भी इस अधिकारी का नाम बहुत उछलता था। कांग्रेस शासन काल में उसे समय के तखतपुर विधायक से संरक्षण प्राप्त करके पूरे 5 साल यही जम रहे। दिखावे के लिए मुंगेली जिले में तबादला हुआ और वापस बिलासपुर आ गए। मध्य प्रदेश के समय का यह अधिकारी अपने सरकारी सेवा ज्वाइन करने के डेट से ही विवादों में गिरा है। सरकार चाहे किसी की हो इनका झंडा कोई नहीं दिला पता।