24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर में आईएएस अधिकारी ने प्रकट की चिंता या जेन जी के सामने टेके घुटने
Monday, 10 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 अगस्त 2026।
प्रदेश की नौकरशाही जब मीटिंग में यह कहने लगे की भाई ध्यान से काम करो जेन जी के मामलों में सतर्कता बहुत जरूरी है। एक छोटी सी गलती और बड़ा बवाल हो जाएगा। तब यह समझ जाना चाहिए कि पूरा का पूरा सिस्टम जेन जी और जेड अल्फा से किस तरह भाया कांत है। कारण स्पष्ट है व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार और जवाब देही न लेने की बीमारी, कल सोमवार 10 तारीख को बिलासपुर में एक आईएएस अधिकारी आए हुए थे। मीटिंग के दौरान उन्होंने जेन जी के संदर्भ में विभागीय अधिकारियों को चेताया। आईएएस अधिकारी की यह बात भले ही दैनिक समाचार पत्रों में न आए पर है बिल्कुल सही। बिलासपुर में उच्च शिक्षित रेजिडेंट डॉक्टर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र, अटल यूनिवर्सिटी का भ्रष्टाचार, निजी विश्वविद्यालय की गुणवत्ताहीन शिक्षा, शहर में फैले हुए लूट खोरी के अड्डे कोचिंग क्लासेस, पब्लिक स्कूलों में डमी ऐडमिशन, ट्राईबल के हॉस्टल और कोचिंग सेंटर सब में जिस तरह का खेल चल रहा है स्पष्ट है की व्यवस्था ज्वालामुखी के मुहाने पर बैठी है। 
सावन फिर राखी वंदे भारत, घर-घर तिरंगा, जैसी बातों का बताशा बाटकर असली मुद्दों से कब तक छुपोगे और यही छुपा-छुपाई के खेल के बाद अधिकारियों को चिंता इस कारण लग रही है कि सबके घर में जेन जी अपने मां बाप से प्रश्न कर रहा है। पब्लिक की समस्या को ओहदा दिखाकर टाला जा सकता है पर घर में पूछे गए प्रश्न को कैसे टालें।