24hnbc स्वास्थ्य मंत्री का बयान हतप्रभ है बिलासपुर का महकमा
Thursday, 06 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 अगस्त 2026।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अनक्वालीफाई चिकित्सकों के संदर्भ में जो बयान दिया है उससे यह नहीं समझ में आता की वे मदद किसकी कर रहे हैं या विभाग द्वारा लगातार चिकित्सा के मापदंड का उल्लंघन करने वाले क्लीनिक के खिलाफ कार्यवाही को गलत बता रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जब यह कहते हैं कि कोई झोलाछाप डॉक्टर नहीं है तो विभाग ने समय-समय पर जिले के कलेक्टर के निर्देश पर जो कार्यवाही की वे सब संदेह के घेरे में आ जाते हैं। जब झोलाछाप है ही नहीं तो कार्यवाही किस पर होती है चलिए हम चर्चा शुरू करते हैं बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की, चिंगराज पारा , मोपका, घुरु अमेरी, मंगला, रफ्ता पार, यहां तक की ब्रांड वैल्यू रखने वाले अपोलो अस्पताल के आसपास भी झोलाछाप डॉक्टरों के दुकान हैं। सिम्स में कार्यरत ऐसे कई वार्ड बॉय हैं जो अपने मोहल्ले में कथित रूप से क्लीनिक चलाते हैं यहां तक की गैर कानूनी तरीके से गर्भपात का काम भी करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर लंबा चौड़ा तथ्य प्रस्तुत किया जा सकता है पर मोटी बात यह है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इसी तरह कभी भी किसी भी पत्रकार वार्ता में इस तरह के बयान दे देते हैं और अपने ही विभाग के अधिकारियों को संकट में डालते हैं।