24 HNBC News
24hnbc विकास की गलती, घर बैठे मिले आशीर्वाद को दो पदाधिकारी
Sunday, 02 Aug 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026।
लगभग 7 माह पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब की चुनाव में विकास पैनल ने आशीर्वाद पैनल पर क्लीन स्वीप करते हुए अध्यक्ष सहित सभी पदों पर जीत प्राप्त की थी। तब पत्रकार साथियों को लगा था कि अब प्रेस क्लब में एक स्वस्थ दौर शुरू होगा और रचनात्मकता को मौका मिलेगा पर विकास पैनल के अध्यक्ष की एक गलती और आशीर्वाद पैनल को बैठे बिठाले सचिन और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद मिल गया।
हुआ कुछ इस तरह की यह दोनों महत्वपूर्ण पद पर बैठे पदाधिकारी अपनी सक्रियता नहीं दिखा पाए और घर के मामले को घर में न सुलझाकर, अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की बैठक में एक कंडीशनल प्रस्ताव पास किया सचिव के न होने पर सहसचिव उनका काम देखेंगे और कोषाध्यक्ष न होने पर उपाध्यक्ष उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। तकनीकी रूप से ऐसा हो सकता है या नहीं यह बात अलग है पर सचिव के न होने पर आम सदस्यों को कोई दिक्कत ना हो तो वो सहसचिव से अपना काम कर ले, सामान्य नजरिया से यह अच्छी व्यवस्था है पर दोनों पदाधिकारी ने इस साधारण से मामले को तूल दिया और एक बैठक आशीर्वाद पैनल के पदाधिकारी के साथ आयोजित कर ली। इस तरह विकास पैनल के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारी सचिन और कोषाध्यक्ष जाने अनजाने आशीर्वाद पैनल के साथ जुड़ गए। कहने को तो चुनाव के बाद सब एक हो जाते हैं पर बिलासपुर प्रेस क्लब में ऐसा नहीं है जो हारता है वह पूरे 2 साल नए चुनाव तक कोर्ट कचहरी करता है तो यहां भी ऐसा ही हो रहा था और विकास पैनल की अपनी गुट बाजी का लाभ आशीर्वाद को मिला जिसका पूरा-पूरा लाभ उन्होंने उठाया। 
आज की बैठक को कमजोर करने के लिए प्रेस क्लब में बैठक के समय पर पहुना का कार्यक्रम भी था पर पहुना नहीं पहुंचे। पहुना कार्यक्रम का समय असंतुष्ट गुट की बैठक का समय पहुना का न आना सब कुछ एक कहानी बता रहा है। बैठक पर स्थानीय एलआईबी की नजर भी थी और उन्होंने बैठक में जो कुछ भी हुआ उसकी जानकारी ऊपर पहुंचाई। बिलासपुर के पत्रकार संगठनों में सबसे पुराना बिलासपुर प्रेस क्लब में जिस तरह की शतरंज चल रही है उसे पत्रकारिता का बड़ा नुकसान हो रहा है और जुगाड़ू किस्म की पत्रकारिता करने वालों के लिए यह बड़े लाभ का समय है।