24 HNBC News
24hnbv दतिया भाजपा पिटी करिश्मा उतार पर
Monday, 03 Aug 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026। 
जंतर मंतर पर जेन जी आंदोलन की छाया में हुए इस बाय इलेक्शन की चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हुआ। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाली सरकार बांकीपुर का चुनाव हार गई और मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार में हाल ही में नाम कमाने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव की भाजपा का प्रत्याशी दतिया में चुनाव हार गया। दतिया में भाजपा की यह दूसरी हार है पहले मुख्यमंत्री चुनाव में हार हुई तिकड़म करके बाय इलेक्शन कराया आशुतोष तिवारी को पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर प्रत्याशी बनाया और वो कांग्रेस के घनश्याम सिंह से 6056 की बड़े अंतर से चुनाव हार गए। यहां तक की नरोत्तम मिश्रा का मतदान क्रमांक 121 में भी बीजेपी हारी यहां से भाजपा को 264 मत मिला और कांग्रेस को 291 वोट मिला। इस भाई इलेक्शन में जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने कंधों से कंधा मिलाकर काम किया जीतू पटवारी का डायलॉग था कांग्रेस का पंजा और मेरा टेलीफोन नंबर 555 हमेशा याद रखिए। मंच पर वे अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से बताते थे और जिसने भी उन्हें फोन किया वह उसको अटेंड भी करते थे। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को बल मिला जिला प्रशासन सरकार और पुलिस की हर कार्यवाही का डटकर मुकाबला हुआ 70% से ज्यादा मतदान को भी कांग्रेस ने अपने पक्ष में मोड़ा और चुनाव जीत लिया वहीं बिहार के बांकीपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कि भी प्रतिष्ठा दागदार हुई वह और उनके पिता इस सीट में लगातार चुनाव जीत रहे थे। जैन स्वराज पार्टी के प्रशांत कुमार जो सक्रिय राजनीति में लगातार पीटे हुए चेहरे साबित हो रहे थे ने इस बार 63119 वोट अपनी झोली में डालें और भाजपा के प्रत्याशी को केवल 44000 वोट मिला यहां मतदान का प्रतिशत बेहद कमजोर केवल 35% ही था। हिंदी पट्टी में बीजेपी इन दो चुनाव में इस तरह पीटी इससे यह लगता है कि अब भाजपा का उतार शुरू हो गया है।