24hnbv चेस बोर्ड या सिर फुटवल प्रेस क्लब बिलासपुर ने फिर दिया सबको हंसने का मौका
Friday, 31 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 अगस्त 2026।
पत्रकारों के 450 सदस्यों वाला प्रेस क्लब में फिर सिर फुटवल चालू हो गया है। नियमों को ताक पर रखकर कार्यकारणी ने सचिव और कोषाध्यक्ष पद की कार्य की जिम्मेदारी क्रमशः सहसचिव और उपाध्यक्ष को दे दी, पर इस आशय की सूचना रजिस्टर फर्म सोसायटी और सूचना पटल पर लगा दी। 31 जुलाई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया यह निर्णय समिति की स्टैंडर्ड बाय लाज को ठेंगा दिखाने वाला है। पहले कार्यकारी की बैठक अध्यक्ष की अनुमति से सचिव बुलाता है और दूसरा लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित होने पर ही पदाधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही की जा सकती है पर वह भी सामान्य सभा बुलाकर। पर यहां तो प्रेस क्लब बिलासपुर में नियमों को न मानने की लंबी परंपरा है। आम सदस्य की भूमिका एक बार वोट देने के बाद समाप्त नहीं हो जाती है। बताया तो यह भी जाता है कि प्रेस क्लब में एक और ग्रुप भी है पर वह भी अस्तित्वहीन है। जब कभी भी 2 साल में चुनाव होता है। चुनाव लड़ने वाले सदस्य वादे तो बड़े-बड़े करते हैं कहा जाता है कि चुनाव में खर्च भी बहुत ज्यादा होता है पर एक बार पद पाने के बाद सब कुछ ठंडा बस्ते में चला जाता है।
चुनाव में अलग-अलग पैनल से पदाधिकारी जीते या पूरी पैनल ही चुनाव जीत जाए मिलकर काम करने की आदत यहां नहीं है। प्रेस क्लब बिलासपुर में मतभेद से सबसे ज्यादा प्रसन्नता जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को होती है।