24 HNBC News
ढाबा संचालक ने मारो चौकी में शिकायत कर कार्यवाही की मांग रायपुर रोड संदेश यूपी ढाबा में नारायणपुर सरपंच का दबंगई, जमकर तोड़फोड़ की
Thursday, 30 Jul 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
मारो/बिलासपुर, 30 जुलाई 2026।
 घटनाक्रम यह है की कल दिनांक 29 को रात्रि करीब 8:30 बजे से 9:00 के बीच नारायणपुर सरपंच बिसाऊ साहू, टीकाराम साहू और छ: अन्य लोग शराब के नशे में थे, कुल 8 लोग ढाबे में बैठकर खाना खाये जिसका बिल 1605 रुपए हुआ । सरपंच साहू ने दबंगई दिखाते हुए बिल नहीं देने ढाबा संचालक को धमकाते हुए कहा कि मैं ग्राम पंचायत नारायणपुर का सरपंच हूं हर महीने में दो बार आकर खाऊंगा बिल नहीं दूंगा। इसी खाने के बिल पर विवाद हुआ उन्हीं के एक आदमी कृष्ण कुमार ने गुस्सा कर ढाबा संचालक के बार कोड में पेटीएम क़े माध्यम से ₹1600 डाल दिया l 
 इसी बात को लेकर नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू, व टिकाराम साहू गुस्से से तिलमिला गए, और ढाबा संचालक को गुस्से में कहा कि मेरे आदमी से पैसे लेने की हिम्मत कैसे हुई और गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने लगे और बिसाहू सरपंच ने कहाँ की अभी आदमी बुला रहा हूं लाठी डंडा लेकर अपने आदमी को ढाबा पहुंचने की को कहाँ, आधा घंटे बाद 15 से 20 लोग शराब क़े नशे में लाठी डंडा लेकर ढाबा पहुंच गए, ढाबा संचालक और स्टाफ से हाथापाई करने लगे, ढाबा में रखें उपयोगी सामानों को जमकर तोड़फोड़ करने लगे, हमलावरों की संख्या अधिक होने क़े कारण कोई अन्य घटना ना हो जाए इसके डर से ढाबा संचालक एवं ढाबा के स्टाफ, ढाबा के पीछे छुप गए, पूरी घटना को हमलावरों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया l 
ढाबा संचालक द्वारा घटना की जानकारी 112 को दिया गया, 112 के पहुंचने से पहले हमलावर वहां से फरार हो गए, नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू एवं उनके गुर्गो के द्वारा ढाबा में जमकर उत्पात मचाया एवं समानों को तोड़फोड़ कर लाखों रूपए की क्षति पहुंचाया गया l यह लगभग 5:30 लाख रुपए का नुकसान ढाबा संचालक हुआ, नारायणपुर सरपंच, विशाल साहू एवं उनके अन्य सहयोगियों क़े खिलाफ़, मारो चौकी में 
लिखित शिकायत कर नारायणपुर सरपंच एवं उनके साथियों क़े खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही करने लिखित शिकायत की गई है।