24hnbc देश में अय्याशों के गुरु से लेकर डकैतों तक के है गुरु कल्याण होगा या होगा कल्याण बताएगा वक्त
Wednesday, 29 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnnc.com
बिलासपुर, 30 जुलाई 2026।
29 तारीख को गुरु पूर्णिमा थी इसे सनातन धर्म में व्यास पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। बुद्ध पूर्णिमा भी है। इसी तरह बुद्ध पूर्णिमा भी है, शिक्षक दिवस भी है। गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित शिक्षा की महिमा आध्यात्मिक क्षेत्र, संगीत, नृत्य, में दिखाई देती है। वहां यह वास्तव में है। गुरु और शिष्य के रिश्ते के रूप में रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद विशेष स्थान रखते हैं। इसी तरह के रिश्ते नृत्य क्षेत्र और गायन के क्षेत्र में भी है, पर इन दोनों गुरु और शिष्य दोनों पथ भ्रष्ट हो रहे हैं और गुरुओं की कैटेगरी कुछ अलग हो गई है। उदाहरण प्रस्तुत है। अय्याश गुरु, झांसा राम, अशोक खरात, बलात्कारी प्लस हत्यारा गुरु, राम रहीम, साइबर फ्रॉड गुरु देश में लगातार बढ़ रहे हैं। इनके प्रथम गुरु हर्षद मेहता और केतन पारीक हुआ करते थे इन्होंने भारतीय शेयर मार्केट में घोटाले बाजी का जो परचम लहराया उसे साइबर फ्रॉड के गुरु लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसा लगता है कि हर वह व्यक्ति जिसके पास पैसा है ठगाये जाने के लिए तैयार है। बिलासपुर के दो उदाहरण उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता महोदय कुछ दिन पहले लगभग 3 करोड़ से ठगाये, एक दिन पूर्व की ही बात है जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता महोदय 47 लाख से ठगाये कहने का अर्थ यह है कि जिसके पास धन नहीं है उससे ज्यादा लालच उनका है जिनके पास धन है। जिनके पास धन नहीं है उनको ठगने का काम प्रधान सेवक करते हैं। राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि देश के बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में 26170 करोड रुपए वसूल लिए। इसमें निजी क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक ने सर्वाधिक 1798.14 करोड़ वसूला, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने बचत बैंकों में 2020 से न्यूनतम बैलेंस शुल्क वसूलना बंद कर दिया है। अब बारी आती है गुरुओं में गुरु चंदा चोर गुरु इन्हें आजकल चढ़ावा चोर गुरु के नाम से जाना जाता है। अयोध्या का राम मंदिर इनका हेड क्वार्टर बन गया है। अपने बचाव में उनके भक्त कहते भी हैं कि दान दे दिया अब उसका उपयोग दानदाता के बस का नहीं है। जिसे दिया था वह ही जाने।
हिंदी साहित्य में इसके लिए एक लाइन है"राम जी की चिड़िया राम जी के खेत, खाओ री चिड़िया भर भर पेट"भारत में सेक्स गुरु, लव गुरु, डकैतों के गुरु, चोरों के गुरु, ठगों के गुरु भरपूर तरीके से देश का कल्याण कर रहे हैं अब यह कल्याण कल्याण है या कल्याण या तो समय ही बताएगा।