24 HNBC News
24hnbc हमारे टैक्स से बन रही बिल्डिंग वर्तमान भी कठिन भविष्य में होगा हमारा शोषण
Tuesday, 28 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 जुलाई 2026। 
एक समय पूरे भारत में यात्री सुविधाओं और अन्य मानकों पर उच्च नंबर प्राप्त करने वाला बिलासपुर रेलवे स्टेशन इन दोनों अवस्थाओं के दौर से गुजर रहा है। प्रसव पीड़ा से कुछ अच्छा प्राप्त हो जाए तो सह लेते पर यहां तो जग जाहिर है कि जो कुछ भी बनेगा इसका निजीकरण हो जाएगा। सीधा अर्थ है कि जनता के टैक्स के पैसे से जो सुविधा खड़ी की जाएगी उन्हें ठेके पर दे दिया जाएगा और 10 की चीज 50 में मिलेगी। हम और आप की नियति है कि ऊपर वाले इंजन को स्टार्ट करने के बाद ऊपर वाला इंजन हमें गिरा देगा।