24hnbc नाक का बाल हो या पूछ का, खाने में जाएगा तो हटाएंगे
Saturday, 25 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 26 जुलाई 2026।
बिलासपुर के मीडिया जगत में 2 दिन से पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का एक बयान सुर्खियों में है। नाक के बाल और गधे की पूछ का बाल टैगलाइन बन गई। उन्होंने इस आशय की बात खेल प्रतियोगी और वरिष्ठ नागरिकों के संवाद में कहीं मूल बात जो उन्होंने कही वह यह है कि विधानसभा को केवल सवाल पूछने का मंच मान लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था की अधूरी समझ है। विधानसभा का सबसे बड़ा काम कानून बनाना, बजट पारित करना, नीतियां तय करना और प्रदेश के विकास की दिशा निर्धारित करना है। प्रश्न पूछना भी जरूरी है लेकिन इसका उद्देश्य केवल सुर्खियां बटोरना नहीं बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
लोकतंत्र की कोई एक परिभाषा तो है ही नहीं इसी तरह विधायिका, विधानसभा की भी कोई एक परिभाषा नहीं और उसे समझने का दृष्टिकोण भी अलग-अलग हो सकता है। पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अपने 20 साल के विधानसभा के अनुभव से जो कह रहे हैं वह भी महत्वपूर्ण है पर इस बात पर भी विचार जरूरी है कि वर्तमान सरकारें सत्र को छोटा क्यों कर रही है। जब वह कहते हैं कि विधायिका का काम है कानून बनाना बजट पास करना लेकिन इस हर काम में संवाद तो जरूरी है और संवाद होगा तो प्रश्न होगा प्रश्नों के जवाब होंगे और विधानसभा अपने उद्देश्यों पर खरी उतरेगी। जनता जो वोट देता है और जो नहीं भी देती है वे विधानसभा और लोकसभा के कार्यवाहियों को ध्यान से देखती है। सत्र के दिन और सत्र के दूसरे दिन खबरों में जगह तो वही प्रतिनिधि पता है जो चर्चा में हिस्सा लेता है पूछे या जवाब दें ऐसे में जब बिलासपुर विधायक कहते हैं कि प्रश्न पूछने का उद्देश्य सुर्खियां बटोरना नहीं होना चाहिए तो उनका यह तीर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक, तखतपुर से उत्कृष्ट विधायक रहे धरमजीत सिंह, पहली बार विधायक बने सुशांत शुक्ला बेलतरा और लंबे समय तक सांसद रहे विधायक हैं मंत्री भी रहे पुनू लाल मोहले। सबको लगता है हम केवल बिलासपुर के आसपास के विधायकों की चर्चा कर रहे हैं। नाक का बाल एक मुहावरा हिंदी में इसे अत्यंत प्रिय होने के संदर्भ में लिखा जाता है। गधे के पूछ का बाल मुहावरा नहीं है बाल कोई भी हो मानव के किसी अंग का हो जानवर के अंग विशेष का किसी भी के थाली में आएगा तो वह हटा देगा।