24hnbc आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की
Thursday, 23 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 जुलाई 2026।
लोकतंत्र की हत्या में बराबर की भागीदार गोदी मीडिया अब अपना अंतिम समय देखते हुए प्रयास कर रही है कि उसके मददगार पत्रकार संगठन प्रदर्शनों में जनता के कोप के भागीदार पत्रकारों के पक्ष में प्रस्ताव पास करें और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार की निंदा करें और इस संदर्भ में प्रस्ताव पास करके उचित माध्यम से एडिटर गिल्ड और दिल्ली प्रेस क्लब को भेजें। सवाल उठता है ये पत्रकार संगठन उसे समय कहां गए थे जब द वायर, न्यूज़ लॉन्ड्री, न्यूज़ क्लिक, बीबीसी और दर्जन पत्रकारों के खिलाफ इडी और यू ए पी ए की कार्यवाही साजिश पूर्वक की गई। यहां तक की केरल से निकले एक पत्रकार जो उत्तर प्रदेश में एक बलात्कार पीड़िता के संदर्भ में कवरेज करने जा रहे थे उन्हें सालों जेल में रखा गया। और उनके अकाउंट में मौजूद 50000 जैसी साधारण रकम को इडी के दायरे में लाया गया। जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक ऐसे कई उदाहरण है जब जनता की आवाज बनने वाले पत्रकार और प्रेस की आवाज को सरकार ने कुचला और चीयर लीडर एंकर चुप रहे। इस बार जब आज अपने स्कर्ट में लग गई तो मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं वे भूल गए की पूरे देश में पेट्रोल छिड़कने का यंत्र वे ही थे। जिस डंगाल पर बैठे थे उसे उसे जानबूझकर काट रहे थे।