24 HNBC News
24hnbc विपक्ष है तो लोकतंत्र है, सदन के गतिरोध को हटाने के पहले सड़क के गतिरोध पर ध्यान दे सरकार
Thursday, 23 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 जुलाई 2026।
सदन के गतिरोध को समाप्त करने के पहले सड़क के गतिरोध का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। पर विश्व गुरु मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी वाले लोकतंत्र में सरकार परस्त मीडिया असहमति की हर आवाज को डीप स्टेट कहकर अपनी कब्र खुद खोद लेता है अब तो अपने हाथों अपनी कब्र और लोकतंत्र के हत्यारे की भूमिका स्टूडियो में कैद हो रही है। ये वही माइक हैं जो इंडिया को अन्ना, इंडिया इस अन्ना और खुद को प्रो अन्ना चैनल कहते थे इन्हें बैलेंस पत्रकारिता रास नहीं आती थी। आज जंतर मंतर पर एकत्र बच्चों के वक्तव्य सुनिए वे अपनी कक्षा की किताब लेकर लोकतंत्र की परिभाषा बताते हैं कहते हैं हमने किताब में पढ़ा की अकाउंटेबिलिटी लोकतंत्र की आत्मा है। तो फिर जिस मंत्री के कार्यकाल में भारत की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई उसका इस्तीफा क्यों नहीं हो सकता। 
अब बात करते हैं डीप स्टेट की भारत के युवाओं के असंतोष की जानकारी अमेरिका, रूस, चीन की सरकारों को भारत की सरकार को इस असंतोष की जानकारी नहीं हुई तो इसे भारत सरकार के सिस्टम का फेल हो जाना कहां जाएगा और फिर इसकी भी अकाउंटबिलिटी मांगी जाएगी। सरकार परस्त मीडिया डीप स्टेट का टूल किट जिनके इशारे पर खेल रहा है यह खेल पुराना है कभी किसान, कभी व्यापारी, कभी मजदूर को डीप स्टेट बताने वाले स्वयं को कितना राष्ट्र भक्त पाते हैं। ये तो उन्हें जनता ने बता दिया। विपक्ष को जनता ने जिम्मेदारी ही यह दी है कि सरकार के उन कार्यों पर नजर रखें विरोध करें जो संविधान के दायरे में नहीं है। और जनता की आवाज बने यहां उल्टा हो रहा है। विपक्षी सांसदों के सामने सत्ता के सांसद नारे लगाते खड़े हैं इसी तरह सत्ताधारी दल विपक्षी राजनीतिक दल के कार्यालयों को घेर रही है। ऐसा लगता है कि जो सरकार में है वे चाहते हैं कि विपक्ष उनके अनुसार ही चले। यह तो देश को एक दलीय लोकतंत्र बनाने जैसा है और इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगता है कि भारत के संविधान का गला घोटने चाहते हैं इसे इस देश की जनता ने समझ लिया है और संकेत स्पष्ट मिला जब सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में रिटायर जस्टिस के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर बताया कि देश का लोकतंत्र कैसे चलेगा।