24 HNBC News
24hnbc जनता का सौदा करके क्या मंत्री बनना चाहते हैं अमर ------ शैलेश
Tuesday, 21 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। 
विष्णु सरकार में मंत्री बनने के लिए बिलासपुर की जनता का सौदा किया है बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने यह बात तथ्यात्मक तरीके से बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहीं। उन्होंने बताया कि अभी तक इस विधानसभा के जितने भी सत्र हुए हैं उसमें बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने शून्य प्रश्न पूछा है। सीधे शब्दों में स्मार्ट सिटी बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक जो स्वयं 15 साल तक मंत्री रहे और जिनकी विधायक होने की आयु 23 वर्ष से ज्यादा हो गई है इस विधानसभा में जीरो पर खेल रहे हैं । उन्होंने बताया कि पड़ोसी जिले के विधायक पुन्नूलाल मोहले जी प्रश्न पूछने के मामले में लगातार सक्रिय रहते हैं और उन्होंने अब तक कुल 283 प्रश्न पूछे। इसी तरह विधायक धरमजीत सिंह 280, धरम लाल कौशिक 284, मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया 271, इस बात का उदाहरण है सत्ता हो या विपक्ष विधायक अपने क्षेत्र की समस्या के लिए विधानसभा में प्रश्न पूछते ही हैं, पर 29 000 वोट के बड़े अंतर से चुनाव जीतने वाले अमर अग्रवाल ने अपने मुंह पर किस सौदे के तहत टेप लगा रखा है। क्या उन्हें या डर है कि यदि वह प्रश्न पूछेंगे तो उनके सत्ता के मंत्री उन्हें बता देंगे कि वे स्वास्थ्य मंत्री रहे, नगरी निकाय मंत्री रहे, वित्त मंत्री रहे और उनके शहर बिलासपुर में उन्हीं की योजनाएं सीवरेज, स्मार्ट सिटी, टेम्स नदी, सिम्स, स्वच्छ पे जल के लिए अमृत मिशन समाधान नहीं समस्याएं हो गई है और इसी कारण बिलासपुर जो कभी प्रदेश का दूसरा महानगर कहा जाता था अब नवोदीत जिलों से भी पीछे हो गया है। 
बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने हाल ही में हुई बारिश और उसे पर अमर अग्रवाल का बयान की मैं नजर रखा हूं पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विधायक महोदय नजर नहीं आए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिद्धाशू मिश्रा भी थे उन्होंने कहा कि सवाल इसी जनप्रतिनिधि के जितने या चूक जाने का नहीं है। ऐसी कई बातें हैं जिन पर शहर विधायक की चुप्पी खलती है। रेलवे जोन से लगातार यात्री ट्रेन रद्द होती है और सामान्य नागरिकों को बहुत परेशानी होती है पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर विधायक एक बार भी उसे मामले को लेकर कुछ नहीं कहते, हाल ही में कावर यात्रा से संबंधित कई ट्रेन रद्द हुई और बोल बम समिति के प्रतिनिधि सीधे संबंधित अधिकारी से मिले और ट्रेन दोबारा शुरू की गई। 
2 साल किसी निर्वाचित सरकार को अपनी योजनाओं का कार्यान्वयन दिखाने के लिए पर्याप्त होता है जो हो चुका और अब कांग्रेस और उसके पूरे नेता बिलासपुर शहर की समस्याएं और उनके निदान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर आएंगे।