24 HNBC News
24hnbc भारतीय शहर न तीन में न तेरा में सब में स्कोर किया फिसड्डी
Saturday, 18 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 जुलाई 2025। 
भारतीय पासपोर्ट का नंबर वर्ल्ड लेवल पर कहां है छोड़िए, मीडिया इंडेक्स में भारत की स्थिति छोड़िए, हैप्पीनेस में छोड़िए, ईआईयू यह अंतरराष्ट्रीय इंडेक्स बताता है कि विश्व का कौन सा शहर स्वास्थ्य, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में कहां खड़ा है। तो इस इंडेक्स में भारत का एक भी शहर टॉप 100 में नहीं है। नई दिल्ली इस इंडेक्स में 120 वें स्थान पर है, मुंबई 121,चेन्नई 123 और बेंगलुरु 127 में स्थान पर है। भारत की कथित 100 स्मार्ट सिटी बताती है कि भारत में ढहती नागरिक सुविधाएं कैसी चल रही है। ईआईयू के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर का दबाव, ट्रैफिक की समस्या, वायु प्रदूषण जैसी चुनौतियां भारतीय शेरों को रैंकिंग में नीचे घसीट देती है। भारतीय शहरों को सुरक्षा और स्थिरता के मोर्चे पर गिरावट है जिसका सीधा असर कुल इंडेक्स में भारतीय शहर 100 के पार हो जाते हैं। चीन के शहर भारतीय शहरों के मुकाबले तेजी से आगे निकले हैं। इस कारण दोनों देशों के शहरों के बीच की खाई और चौड़ी हो गई। चीन के 19 शहरों में हेल्थ केयर स्कोर में बहुत सुधार किया। चीन के पांच शहर हेल्थ केयर कैटेगरी में 80 से अधिक स्कोर करते हैं और भारतीय शहर इस पैमाने पर भी पिट जाते हैं। यह इंडेक्स बताता है की गरिमा मय जिंदगी के लिए शहर कैसा होना चाहिए।