24 HNBC News
24hnbc पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों की प्रथम मुलाकात, पत्रकार सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर चर्चा
Friday, 17 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बलौदाबाजार, 18 जुलाई 2026। 
 जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष पत्रकारों की प्रथम वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान पत्रकारों के सम्मान और उनकी सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कसडोल थाना क्षेत्र में पत्रकार के साथ हुई मारपीट का मामला भी प्रमुखता से उठा। पत्रकारों ने पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही जिले में ओवरलोडिंग वाली बड़ी गाड़ियों से सड़कों के खराब होने का मुद्दा भी रखा गया। पत्रकारों ने कहा कि यातायात पुलिस ओवरलोडिंग करने वाली भारी वाहनों की बजाय अधिकतर कार्रवाई दोपहिया वाहनों पर कर रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और सड़क क्षति का खतरा बढ़ रहा है।
बैठक में कुछ सीमेंट संयंत्रों के रवैये पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने बताया कि संयंत्रों में कोई घटना या दुर्घटना होने पर प्रबंधन पत्रकारों को अंदर नहीं जाने देता और न ही समाचार कवरेज में सहयोग करता है।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।