24hnbc अभिषेक जौली व राखी शुक्ला के खिलाफ नौकरी लगने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने व झूठे मामले में फसाने के नाम पर शिकायत
Thursday, 16 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
रायपुर, 17 जुलाई 2026।
शिकायतकर्ता कमल विभार पिता स्वर्गीय मारकोंडो विभार, पता : पंडरी तालाब, पुराना सितला मंदिर के पास रहने वाला, जो की अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है, कमल विभार छोटा कारोबारी है, घटनाक्रम यह है कि अभिषेक जौली, निवासी रामकृष्ण हॉस्पिटल के पीछे, रायपुर से कमल विभार का परिचय हुआ l अभिषेक जौली अपने महिला मित्र राखी शुक्ला, निवासी भाटागांव, वॉलफोर्ड, सिटी रायपुर से मुलाकात कराया एवं दोनों ने कमल विभार की बहन को मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगानी की बात कही, नौकरी लगाने डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई, लेकिन इतनी बड़ी रकम देने में कमल विभार असमर्थता जताया, तब अभिषेक जोली एवं राखी शुक्ला ने कहाँ की अपना घर मकान का ओरिजिनल पेपर सिक्योरिटी बतौर हमारे पास जमा कर उधार क़े लिए एग्रीमेंट तैयार कर लो और नौकरी लगाने के लिए संबंधित विभागीय उच्च अधिकारी एवं कर्मचारियों को डेढ़ लाख दूंगा, यह बात अभिषेक जौली व राखी शुक्ला ने झांसी में लेते हुए कमल विभार को कहा की डेढ़ लाख रुपए को 10% ब्याज दर सहित वापस कर अपने घर मकान के पेपर वापस ले जा सकते हो , दोनों व्यक्ति के झांसे में आकर कमल विभार,
दिनांक 20- फरवरी 2020 को जमीन का ओरिजिनल पेपर जमा कर उधार राशि क़े लिए एग्रीमेंट तैयार किया और कमल विभार के खाते में ₹1. 00000 रुपए अभिषेक जौली व राखी शुक्ला कमल विभार के खाते में डाल दिया, और उसी दिन वापस कमल विभार से ऑनलाइन के माध्यम से अपने खाते पर ट्रांसफर करा लिया गया
दिंनाक : 28.फरवरी 2020 को बुलाकर फिर 50. 000 ऑनलाइन खाता में कमल विभार क़े खाते में दिया, और उसे उसी दिन नगद वापस, अभिषेक जौली व राखी शुक्ला ने रख लिए, इस प्रकार सिर्फ एग्रीमेंट के अनुसार कमल विभार, डेढ़ लाख रुपए का कर्जदार बन गया जिसे उक्त लोगों को वापस कर दिया था l कुछ माह बाद 10% ब्याज की रकम जमा करने अभिषेक जौली व राखी शुक्ला दबाव बनाने लगे, जिसके एवज में 5.000 रूपये और एक मुस्त 39.000 रूपये, कोरोना काल के समय प्रदान किया गया l लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद जब कमल विभार की बहन का नौकरी नहीं लगा तो घर संबंधित पेपर वापस करने की मांग किया, तब तीनों से मोबाइल कांफ्रेंस के माध्यम से बात हुआ, उक्त दोनों व्यक्ति ने कहा कि हम आपका पेपर वापस कर देंगे, राखी शुक्ला कमल विभार के घर जाकर दबाव बनाने एवं अवैध उगाही की बात करने लगी और पैसा नहीं देने पर झूठा केस लगवा कर अन्य मामले में फंसा देने जेल जाने की धमकी देने लगी, इसी तरह की धमकी से भयभीत होकर राखी शुक्ला को लगभग अलग-अलग समय में 6.88.750 रुपए कमल विभार अब तक दे चुका है एवं ऑनलाइन की समस्त विवरण निकलने पर लगभग 8 लाख रुपए भयभीत होकर अभिषेक जौली व राखी शुक्ला को दे चूका है , कमल विभार अत्यंत गरीब परिस्थिति में जीवन यापन करते हुए ठगी का शिकार होना बताया, लगातार अवैध उगाही से परेशान होकर अनुसूचित जाति कल्याण थाना कालीबाड़ी चौक रायपुर में लिखित शिकायत कर नौकरी लगने एवं षडयंत्र पूर्वक जमीन मकान का एग्रीमेंट कर अवैध वसूली करने वाले अभिषेक जौली एवं राखी शुक्ला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की शिकायत किया है देखना होगा कि इस तरह से ठगी करने वाले गिरोह के ऊपर क्या कार्यवाही होती है