24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 20 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 आज का पंचांग 21 द‍िसंबर : भद्राकाल के साथ आज पूरे दिन पंचक भी, जानें आज का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 30 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी सोमवार विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 07, जमादि उल्लावल 05, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 दिसंबर सन् 2020 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि सायं 04 बजकर 16 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 03 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत व्यातिपात योग का आरंभ। वणिज करण सायं 04 बजकर 16 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 29 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 21 द‍िसंबर: सुबह 07 बजकर 09 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 21 द‍िसंबर: शाम 05 बजकर 28 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 म‍िनट से 12 बजकर 40 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 44 म‍िनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 23 म‍िनट से 04 बजकर 07 म‍िनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 52 म‍िनट से 12 बजकर 47 मि‍नट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 19 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से 01 बजकर 21 मिनट तक इसके बाद 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक। भद्राकाल दोपहर 04 बजकर 14 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 10 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय: सोमवार के दिन सफेद वस्‍त्र धारण करें और शिव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करें।