24hnbc जोन में लापरवाही की ट्रेन चल रही है तेज गति से
Monday, 13 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
14 जुलाई 2026।
जब ऊपर और ऊपर कोई जवाब देही और उत्तरदायित्व तय नहीं होता या यूं कहे की जिसे अंतिम जवाब देही लेनी चाहिए वह नहीं लेता तो इसका असर निचले स्तर पर भी होता है। हम बात कर रहे हैं रेलवे की। बिलासपुर में तीन दिन के भीतर दो बार मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं। 24 घंटे बीत जाते हैं पर कारण का खुलासा नहीं होता। खाने को यह छोटी दुर्घटनाएं हैं पर दो और दो चार की तर्ज पर यह लापरवाही एक और एक 11 तक चली जाती है। पहले बिलासपुर स्टेशन के समीप चुचुहिया पारा गेट के पास मालगाड़ी गार्ड के ठीक पहले वाली बोगी पटरी से उतर गई। कारण क्या रहा खुलासा नहीं हुआ। ओवर स्पीड अधिक माल ढुलाई या सिग्नल का ध्यान ना देना। कारण हो सकते हैं पर नहीं बताया जा रहा फिर 13 तारीख दिन सोमवार कोटा करगी रोड में मालगाड़ी का डब्बा पटरी से उतर गया। ये छोटी-छोटी लापरवाहियां भारी पड़ने वाली है। कुछ माह पूर्व गतौरा जयराम नगर ट्रैक पर मेमू मालगाड़ी से टकरा गई थी। जन धन दोनों का नुकसान हुआ था। बातें तो बड़ी-बड़ी की गई पर अंत में रेलवे ने सब कुछ लोको पायलट जिसकी दुर्घटना में जान चली गई थी के ऊपर जिम्मेदारी थोप दी। रेलवे के नियम कुछ इस तरह हैं कि ऐसे आरोपी के बावजूद लोको पायलट को ऑन ड्यूटी जान गवाने पर कोई भी बेनिफिट कम नहीं होता। और मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति भी मिलती है ऐसे में कोई भी परिवार रेलवे के डिसीजन को चुनौती नहीं देता। यही कारण है कि मेमू और मालगाड़ी के टक्कर का पूरा उत्तरदायित्व लोको पायलट पर थोप दिया गया और जोन की लापरवाही की ट्रेन बदस्तूर तेज गति से चल रही है।