24 HNBC News
24hnbc एक स्कूल जिसके प्रारंभ होने के मिनट्स ही उपलब्ध नहीं है इसकी टीसी की वैधानिकता कैसे ?
Saturday, 11 Jul 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
रायपुर/
बिलासपुर, 11 जुलाई 2026। 
जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत के बिशप, पूर्व पदाधिकारी जेम्स ने थाना सिविल लाइन रायपुर में एक मामले में पूछताछ में बताया कि उनके पास सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल सीजी बोर्ड प्रारंभ करने के संदर्भ में कोई कमेटी का प्रस्ताव नहीं है। न ही उन्होंने किसी प्रभारी प्राचार्य को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। रायपुर के इस पुराने स्कूल की फर्जी टीसी का मामला वर्ष 2024 से चर्चा में है। व्हिसल ब्लोअर यशराज सिंह और विन बैनेट लगातार शासन के अलग-अलग अधिकारियों को इस संदर्भ में शिकायत करते हैं। की सालेम स्कूल से जो टीसी जारी की जाती है वह संदिग्ध है। एक ही परिसर में सालेम स्कूल जो आईसीडी से जो मान्यता प्राप्त है और दूसरा प्राइवेट सालेम इंग्लिश हाई सेकेंडरी स्कूल जिसे सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त बताया जाता है संचालित है। और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत के पूर्व पदाधिकारी जेम्स द्वारा दिया गया यह कथन की इस स्कूल का प्रारंभ करने का कोई दस्तावेज उनके पास नहीं है ना ही उन्होंने किसी को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया तो यह प्रश्न उठता है कि साला प्रारंभ होने के वर्ष के पश्चात आज दिनांक तक जो टीसी इशू की गई उनकी वैधानिकता क्या है।