24 HNBC News
24hnbc अगस्टिन चर्च ने सीएनआई छोड़ा, बिशप के नेतृत्व पर लगा बट्टा
Friday, 03 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 जुलाई 2026। 
बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में ईसाई धर्मावलंबियों का एक ऐतिहासिक चर्च है। और इसी चर्च के सदस्यों ने सीएनआई के खिलाफ झंडा उठा दिया है। 90 से अधिक सदस्यों ने संत अगस्टिन चर्च को सीएनआई से मुक्त घोषित किया। इतना ही नहीं चर्च की वरिष्ठ सदस्य सिस्टर शबनम ने एक पत्र संबंधित थाना क्षेत्र को दिया है। जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ डायोसिस, सीएनआई के पदाधिकारी की अजीब गतिविधियों से क्षुब्ध होकर वे सीएनआई को अगस्टिन चर्च से बाहर करते हैं। छत्तीसगढ़ डायोसिस का एक अवैतनिक पदाधिकारी जयदीप रॉबिंसन इसी चर्च का मेंबर है। और पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि उसकी गतिविधियों से चर्च के अन्य सदस्य भयभीत रहते हैं इस कारण रविवार 5 जुलाई की प्रार्थना के दौरान उन्हें लगता है कि कुछ और सामाजिक तत्व गड़बड़ फैला सकते हैं। अतः पुलिस समुचित कार्यवाही करें। 
संत अगस्टिन चर्च के फॉलोअर बताते हैं कि यह इकलौता अमेरिकन चर्च है और इसकी बुनियाद 1890 की है। ऐसे मे सीएनआई और छत्तीसगढ़ डायोसिस के लिए इसका स्वतंत्र हो जाना बड़ा झटका है। ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ डायोसिस और उनकी टीम के द्वारा जिस तरह से मन मर्जी फैसले समाज के सदस्यों पर थोपे जा रहे हैं। अगस्टाइन चर्च के फॉलोअर्स ने उनके खिलाफ एक तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी, यदि इसी तर्ज पर अन्य चर्च भी चल पड़े तो छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप के नेतृत्व पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा।