24 HNBC News
24hnbc मंत्री जी की खेती का तरीका ही अलग है
Thursday, 02 Jul 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 जुलाई 2026। 
छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में रामविचार नेताम की कार्य शैली कई बार चर्चा का विषय बन चुकी है। उन्हें एसडीएम पर हाथ उठाने के लिए भी पहचाना जाता है। पर यह पुरानी बात है। इस बार वे कांकेर जिले में चर्चित हुए हैं। कारण संगठन के पदाधिकारियों से दूरी बनाने के लिए। बताया जाता है कि संगठन के जिला अध्यक्ष और उनके सहयोगी पदाधिकारी विश्राम गृह में मंत्री जी का इंतजार कर रहे थे। मंत्री जी आए और सीधे भोजन करने चले गए और किसी को नहीं ले गए यहां तक की विधायक आसाराम नेताम भी छूट गए पर बाद में विधायक महोदय को अंदर जाने मिल गया सो अहो भाग्य संगठन के पदाधिकारी को मंत्री जी का यह व्यवहार खला तो होगा पर क्या कर सकते हैं। अधिकारी जानते हैं की भीड़ कैसे जुगाड़ी जाती है सो मंत्री जी के कार्यक्रमों में भीड़ की कमी नहीं होती। रामविचार नेताम के पास इस समय इस समय कृषि विभाग है।