24 HNBC News
24hnbc गृह मंत्री ने एसपी ध्रुव की जज्बे को किया सलाम
Saturday, 19 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

छत्तीसगढ़/सुकमा। जिले के एसपी केएल ध्रुव के काम की सराहना करते हुए प्रदेश के छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर पुलिस कप्तान के जज्बे को सलाम किया है। गृहमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि सुकमा जिले में नक्सलियों ने रामाराम एवं बड़ेशेट्टी के मध्य कई जगह सड़क को काट दिया था। सुकमा के एसपी केएल ध्रुव ने केरलापाल से बड़े शेट्टीमोटर में कटे हुए सड़क स्थल में पहुंचकर खुद मौजूद रहकर जनता की पीड़ा को दूर करते हुए उनके लिए रास्ता बनवाया ।सुकमा जिले के बड़ेशेट्टी इलाके में नक्सलियों ने कई जगहों पर सड़क काट दिए थे जिससे आवागमन बाधित हो गया था।

शनिवार को एसपीकेएल ध्रुव बाइक पर सवार होकर जब इस क्षेत्र के दौरे पर निकले तो उनके संज्ञान में यह बात आई। नक्सलियों द्वारा सड़क खोदे जाने से ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए एसपी केएल ध्रुव ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर जनता के लिए रास्ता बनवाया। उनके इस कार्य की गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीटकर सराहना की है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एसपी केएल ध्रुव के इस काम की सराहना करते हुए लिखा कि पुलिस विभाग पूरे समर्पण और अदम्य साहस से जनता की सेवा में लगी है।छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पदस्थ एसपी केएल ध्रुव सुरक्षा बल के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।