24hnbc बरसाती मशरूम की तर्ज पर चल रहे सिरगिट्टी के निजी स्कूल
Wednesday, 01 Jul 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 जुलाई 2026।
बारिश में कलेक्टर कार्यालय के आसपास मशरूम खूब बिकता है ऐसा कहा जाता है कि ये मशरूम बारिश में ही आते हैं। आज जिसे मशरूम कहा जाता है पहले कुकुरमुत्ता कहा जाता था और बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्कूल इसी तर्ज पर खुलते हैं। कुकुरमुत्ते के समान खुले स्कूलों पर नगर निगम अपना टैक्स लेकर नमस्ते कर देती है। नगर निगम के लिए सब धान 22 पसेरी जिसे कुछ अन्य शब्दों में टेके शेर खाजा टेके शेर भाजी सिरगिट्टी के मुख्य मार्ग पर स्थित संतोष मेमोरियल स्कूल भी टैक्स देगा और वैसा ही टैक्स आवासीय कॉलोनी के अंदर स्थित विवेकानंद स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, डिस्कवरी स्कूल के भवन स्वामी भी देंगे। मान्यता संबंधी नियम तो यह कहता है कि यदि स्कूल किराए के भवन में संचालित है तो किरायेदारी का इकरारनामा कानूनी रूप से लीज होना चाहिए। लीज का यहां आशय लंबे समय के किरायेदारी से है। और फिर जिस मकान में स्कूल की व्यावसायिक गतिविधि संचालित हो रही है उसकी संपत्ति कर भी व्यवसायिक ही होना चाहिए पर इस नियम का पालन होते दिखाई नहीं देता। आदर्श नगर वार्ड नंबर 10 के एक मकान में संचालित व्हीएम अकैडमी ईएम हाई सेकेंडरी स्कूल का नक्शा एक मकान के रूप में दर्ज है। पर यहां तो हाई सेकेंडरी स्कूल संचालित है। इसी तरह वार्ड नंबर 11 के पानी टंकी के भीतर एक आदर्श नगर स्थित विवेकानंद इंडियन पब्लिक स्कूल भी एक मकान के भीतर संचालित है इन सब का भू व्यापवर्तन आवासीय कराया गया है और बाद में इनमें स्कूल संचालन किया जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने किन नियमों को देखकर इन्हें मान्यता दी के पहले प्रश्न चिन्ह तो नगर पालिक निगम के खाते में जाता है। आज जब वे इस क्षेत्र के स्कूलों से संपत्ति कर लेंगे तो क्या वे यह नहीं देखेंगे कि भवन का उपयोग भवन का उपयोग किस श्रेणी में था और उसका वायलेशन कब से हो रहा है।