24hnbc विकास और जन सेवा में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस लगातार है सक्रिय
Saturday, 27 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 जून 2026।
रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस ,रोटरी इंटरनेशनल की एक शाखा है ,जिसका गठन 2018 में किया गया है । यह महिलाओं द्वारा संचालित समाज सेवी संस्था है । जो की शिक्षा , स्वास्थ्य , जन जागरूकता एवम सेवा कार्य के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रही है
2019 रोट प्रेरणा सुराणा की अध्यक्षता में इस क्लब के द्वारा महिलाओं कों 10 पिंक लाइन दी गई जिसके द्वारा उन महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ ।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष सोमा ठाकुर,
सचिव भारती सालुके,
कोषाध्यक्ष प्रियंका रिकी जिवनानी ने बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 2020-21 रोट शिल्पी चौधरी के कार्यकाल में करोना काल ने हमारी संस्था ने करोना के मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर और बेड उपलब्ध कराने में मदद की , अलग अलग बस्तियों में जाकर राशन , और दवाईयों का वितरण किया
गनियारी के जन स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटल आईसीयू स्थापित किया
2022 में वसुंधरा नगर ने रोटरी गार्डन बनाया गया
2023 रोट वंदना सिंह की अध्यक्षता में बर्न केस की 15 महिलाओं का ट्रीटमेंट कराया गया
एम्बुलेंस सेवा दी गई
वेंडर्स को ठेले वितरित किए गए
ग्राम गटौरी में प्राइमरी स्कूल का रेनोवेशन कराया गया
2024 रोट मनीषा जयसवाल के कार्यकाल में रोटरी गार्डन में मंदिर बनवाया गया
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
ग्राम लिम्तरी ने प्राइमरी स्कूल का रेनोवेशन करा गया
2025-26 रोट सीमा ठाकुर क्लब अध्यक्ष , रोट भारती सालुंके सचिव और रोट प्रियंका जीवनानी कोषाध्यक्ष है ।हमने दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद का आयोजन कराया
कैंसर पीड़ित मरीज़ों के लिए सहायता राशि दी
क्लब के हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के द्वारा हमने चंदन आवास राजकिशोर नगर में स्थित शासकीय स्कूल में रेनोवेशन , शौचालय निर्माण , पेयजल व्यवस्था , कमरों का निर्माण , पेंट आदि का कार्य कराया है
कन्या विवाह के अंतर्गत प्रतिवर्ष क्लब के द्वारा सहायता राशि और आवश्यक सामग्री दी जाती रही है ।
उसके अतिरिक्त हमारे क्लब के द्वारा स्वेटर , कंबल , खाद्य सामग्री, स्टेशनरी और दवाइयों का वितरण समय समय पर किया जाता है , जहाँ आवश्यक है वहाँ वाटर कूलर लगाया जाता है
स्पोर्ट्स के क्षेत्र में मैराथन , फुटबॉल टूर्नामेंटमेण्ट कराया गया है
मनोरंजन के क्षेत्र फ़ंडराइज़र इवेंट्स जैसे गरबा , साड़ी वॉकेथोन, होली सेलिब्रेशन जैसे कार्यक्रम करवाते है और प्राप्त धनराशि की हम अलग अलग क्षेत्रों ने सेवा कार्य में लगाते गई हैं। प्रेस कांफ्रेंस में क्वींस की सदस्य वंदना सिंह,मनीषा जयसवाल,संगीता चोपडा, रिंपी होरा, बंटी सैनी,सुनीताअग्रवाल , अमिता गोयल आदि उपस्थित थीं।