24hnbc कही मामला उलटा न पड़ जाए, भाजपा नेत्री दुष्कर्म काण्ड
Thursday, 25 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 26 जून 2026
बिलासपुर की राजनिति एनजीओ और कोयला व्यापार एक खबर जिसने अचानक हलचल मचाई थी अब गायब जब की
खबर में अभी भी दम है। बिलासपुर की सिविल लाईन थाना पुलिस ने तेज़ कार्यवाही करते हुए झारखण्ड जाकर संजय सिंह नाम के एक कोयला व्यापारी को गिरफतार किया आरोप था की उसने न केवल एक महिला का यौनषोषण किया और ठगी भी कर दिया। एनजीओ और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक महिला नेत्री ने सिविल लाईन बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी संजय सिंह नाम का कोयला व्यापारी से उसकी जान पहचान हुई थी और उसने संजय सिंह के साथ कोयले के धंधे में इनवेस्ट किया और अब संजय सिंह का उसका पैसा हड़प लिया है और दुष्कर्म भी किया क्योकि मामला सत्ताधारी भाजपा की नेत्री का था तो एफआईआर दर्ज हो गई और रसुकदार संजय सिंह की गिरफ्तारी हो गई ।
यह मामला मई माह के अंतिम सप्ताह 22 मई 2026 को बिलासपुर के दैनिक अखबारों में छाया रहा एक बार छपने के बाद यह मामला खबरों से गायब पुलिस के पास रटा हुआ जवाब है जांच चल रही है जो जानकारी छनकर आ रही वह चौकाने वाली है। आरोपी संजय सिंह ने महिला को मंहगे गिफ्ट तो दिए पर उन उपहारों की खरीदी अन्य नामों से है जैसे कार, संजय सिंह के नौकर के नाम है और उपयोग महिला नेत्री कर रही थी। धन का आना जाना दिखाता है की अधिकतर संजय सिंह के एकाउंट से गया है उसके एकाउंट में आया कम सबसे अनोखी बात संजय सिंह का स्वास्थ खराब वे लगातर ईलाज ले रहे है इशारा आरोपी के पुरूषत्व की ओर है। न्यायालय में अभी तक चालान प्रस्तुत नहीं हुआ पर छोटी - छोटी खबरों पर सनसनी फैलाने वाले डिजिटल मीडिया वीर इस कोयला पावर, पाॅलिटिकल पाॅवर के इस मामले में चुप है उनकी चुप्पी भी एक खबर है।