हमारे द्वारा उपयोग किया गया तेल बहाने से होगा पर्यावरण खराब हसदेव के जंगल काटने से पर्यावरण का नहीं होगा नुकसान
Wednesday, 24 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 जून 2026।
आपने इंडिया में इंजन ऑयल को रीसाइक्लिंग होकर बिकते देखा होगा। रीसाइक्लिंग वाले इंजन ऑयल को गाड़ी की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है पर यह भारत है अब तो कुकिंग तेल भी रीसाइकलिंग वाला मिलेगा। बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पे दर्जनों कोडिंग इस बात का प्रतीक है देश के प्रधान सेवक और राज्य का साय साय विकास करने वाले दूसरे इंजन बड़ी ऊंची गार्डन के साथ घोषणा कर रहे हैं हरित ईंधन की, कह रहे हैं कि उपयोग किए गए कुकिंग ऑयल को बहाये नहीं इससे पर्यावरण का नुकसान होगा। उसे एकत्र करें रीसायकल कराये और दोबारा खरीदें। होडिंग बताता है की सीबीडीए एजेंसी द्वारा दुकान परिसर पर आकर इस्तेमाल किए हुए तेल को करे कर के संग्रह किया जाता है। एक और होल्डिंग बताता है कि नमक, तेल का उपयोग कम करें क्योंकि ज्यादा तेल खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कुल मिलाकर भारत सरकार की हालत इतनी पतली है कि वे अपने नागरिक को खाद्य तेल भी नहीं दे पा रही है।₹125 का खाद्य तेल वह भी 650 ग्राम और ऊपर से बोल रही है कि तेल का उपयोग करने के बाद हमको फिर से भेज दो हम रीसाइकलिंग करके हम तुम्हें फिर बेचेंगे। उपयोग किए गए तेल को बहाने से पर्यावरण बिगड़ेगा पर प्रधान सेवक के गोद लिए गए दो उद्योगपति हसदेव अरण्य सहित पूरे देश की हरियाली को जैव विविधता को नष्ट करेंगे उससे पर्यावरण नहीं बिगड़ेगा।